भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चावल में डालने से लेकर ड्रायर से सुखाने तक, बारिश में भीग...


Last Updated:

What To Do If Phone Gets Wet In Rain: कई बार बहुत बचाने के बाद भी तेज बारिश में फोन भीग जाता है या थोड़ा भी पानी चला जाए तो समस्या करता है. ऐसे में इंटरनेट पर दिखने वाले पुराने उपाय जैसे गीले फोन को चावल के डिब्बे में रखना या ड्रायर से सुखाना जैसे उपाय नहीं करने चाहिए. जमशेदपुर के मोबाइल मैकेनिक सूरज ने कुछ और उपाय बताए हैं जो इस कंडीशन में आपकी मदद कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. मानसून का मौसम शुरू हो चुका है. झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में अक्सर लोग मोबाइल फोन को जेब में रखकर बाहर निकलते हैं और अचानक बारिश होने पर फोन भीग जाता है. कई बार पानी की कुछ बूंदें ही फोन को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी होती हैं. फोन भीगने के बाद लोग इंटरनेट पर देखे गए घरेलू उपाय अपनाने लगते हैं, लेकिन कई बार यही गलतियां फोन को और ज्यादा खराब कर देती हैं.

भीग जाए फोन तो क्या करें
इस बारे में मोबाइल मैकेनिक सूरज बताते हैं कि अगर आपका फोन बारिश में भीग जाए, तो सबसे पहले घबराने की जरूरत नहीं है. तुरंत फोन को बंद कर दें. अगर फोन चालू है, तो उसे इस्तेमाल करने की कोशिश न करें. फोन के अंदर पानी जाने पर बिजली का प्रवाह शॉर्ट सर्किट कर सकता है, जिससे मदरबोर्ड खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. इसके बाद मोबाइल का कवर, सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकाल लें, ताकि अंदर मौजूद नमी आसानी से बाहर निकल सके.

ये पुराने तरीके न अपनाएं
कई लोग फोन को सुखाने के लिए उसे चावल के डिब्बे में रख देते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार यह तरीका पूरी तरह भरोसेमंद नहीं है. चावल नमी को कुछ हद तक कम कर सकता है, लेकिन फोन के अंदर फंसा पानी नहीं निकाल पाता. इसके अलावा, चावल के छोटे-छोटे कण फोन के पोर्ट में फंस सकते हैं. इसी तरह हेयर ड्रायर से तेज गर्म हवा देना भी नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि अधिक गर्मी फोन के अंदर मौजूद पार्ट्स को खराब कर सकती है.

जब तक न सूखे, ये सब न करें
अगर संभव हो, तो फोन को किसी सूखी जगह या हल्की धूप में कुछ समय के लिए रख दें. ध्यान रहे कि बहुत तेज धूप में लंबे समय तक फोन न छोड़ें. अगर आसपास कोई मोबाइल रिपेयरिंग दुकान है, तो वहां जाकर ब्लोअर या प्रोफेशनल क्लीनिंग करवा लेना बेहतर रहेगा. फोन को बार-बार ऑन करके चेक करने की गलती बिल्कुल न करें. जब तक पूरी तरह यकीन न हो जाए कि फोन सूख चुका है, तब तक उसे चार्जिंग पर भी न लगाएं.

वॉटरप्रूफ हो तब भी बरतें सावधानी
बारिश के मौसम में आजकल कई कंपनियां वॉटर-रेसिस्टेंट और वाटरप्रूफ फीचर वाले स्मार्टफोन भी बाजार में ला रही हैं. ऐसे फोन IP67 या IP68 रेटिंग के साथ आते हैं, जो पानी और धूल से कुछ हद तक सुरक्षा प्रदान करते हैं. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि वाटरप्रूफ लिखे होने का मतलब यह नहीं है कि फोन को जानबूझकर पानी में डुबोया जाए. अतिरिक्त सुरक्षा के लिए बाजार में मिलने वाले वाटरप्रूफ मोबाइल पाउच और कवर का उपयोग भी किया जा सकता है.

बारिश के मौसम में थोड़ी सावधानी आपके महंगे स्मार्टफोन को बड़े नुकसान से बचा सकती है. इसलिए फोन भीगने पर घरेलू प्रयोग करने की बजाय सही तरीके अपनाएं और जरूरत पड़ने पर तुरंत किसी विशेषज्ञ की मदद लें.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top