भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पीएम पोषण योजना : जामताड़ा को अंडा और फल वितरण के लिए



भास्कर न्यूज | जामताड़ा वित्तीय वर्ष 2026-27 में विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत जामताड़ा जिले को अंडा एवं फल वितरण के लिए 86 लाख 75 हजार 712 रुपये की राशि आवंटित की गई है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अतिरिक्त पोषाहार उपलब्ध कराने के लिए भी अलग से राशि जारी की गई है। इस राशि से जिले के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षा विभाग के अनुसार पीएम पोषण योजना का उद्देश्य केवल मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना, कुपोषण को कम करना तथा विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाना भी है। योजना के तहत सप्ताह के निर्धारित दिनों में बच्चों को अंडा एवं मौसमी फल उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे उन्हें आवश्यक प्रोटीन, विटामिन एवं अन्य पोषक तत्व मिल सकें। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आवंटित राशि का उपयोग सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा। सभी विद्यालयों को समय पर राशि उपलब्ध कराने तथा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विद्यालय प्रबंधन समितियों को भी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी करने को कहा गया है, ताकि बच्चों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पोषाहार मिल सके। छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर मिलेगी मध्याह्न भोजन की राशि: डीएसई जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति ने कहा कि जामताड़ा जिले में लगभग सवा लाख विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिल रहा है। पैसों के आवंटन से विद्यालय में मध्यान भोजन का संचालन सही तरीके से होगा। ज्ञात हो की बीते 3 महीने से राशि का आवंटन नहीं होने पर योजना के संचालन में काफी परेशानी हो रही थी। विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की राशि वितरित की जाएगी। जिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है और मध्याह्न भोजन का बकाया ज्यादा है, उन्हें पहले राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इससे विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन सुचारु रूप से हो सकेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top