भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया येलो डे




गिरिडीह | बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल वाटिका के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए येलो डे का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक परंपरा के अनुसार हवन-यज्ञ से हुई। इसके बाद पूरे विद्यालय परिसर को पीले रंग की आकर्षक सजावट से सजाया गया। सभी बच्चे पीले रंग की सुंदर वेशभूषा पहनकर विद्यालय पहुंचे, जिससे पूरा वातावरण रंग-बिरंगा और उत्सवमय हो गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पीले रंग से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं जैसे केला, आम, सूरजमुखी, नींबू, गेंद और तितली का परिचय दिया। उन्होंने रंग पहचान, कविता पाठ, गीत, नृत्य और अन्य मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राचार्य ने सभी को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस तरह की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन जारी रखने की बात कही।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top