भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

करणी सेना नेता हत्याकांड; आरोपी नीरज सिंह अरेस्ट:खाटू श्याम का दर्शन कर...




जमशेदपुर में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने राजस्थान में कार्रवाई करते हुए डीडी बार संचालक एवं भाजपा से जुड़े व्यवसायी नेता नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह अपने बेटे आदित्य के साथ खाटूश्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस टीम पहले से ही सादे लिबास में मंदिर परिसर में मौजूद थी। उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। जैसे ही नीरज मंदिर से निकले, टीम ने उनका पीछा किया। करीब दो किलोमीटर दूर उनकी कार को घेरकर उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई। जिसके बाद उनकी पत्नी संध्या सिंह तुरंत राजस्थान के लिए रवाना हो गईं। अब तक नौ आरोपी सलाखों के पीछे एसआईटी ने इस मामले में अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसते हुए डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अमित लोहार और लखिंदर को भी दबोचा गया है, जो रिश्ते में मामा-भांजा बताए जा रहे हैं। इन ताजा गिरफ्तारियों के साथ इस हत्याकांड में पकड़े गए आरोपियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। हालांकि, पुलिस के सामने अब भी मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा की गिरफ्तारी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अग्रिम जमानत याचिका पर अब नहीं होगी सुनवाई नीरज सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वतः अप्रासंगिक हो गई है। जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आज इस पर सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन गिरफ्तारी के चलते अब यह नहीं होगी। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पहले अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस लेनी होती है। इसके बाद फिर नियमित जमानत के लिए अदालत में आवेदन करना पड़ता है। दूसरी ओर, उनकी पत्नी संध्या सिंह की ओर से दायर दो याचिकाएं अब भी विचाराधीन हैं। इनमें पुलिस द्वारा जब्त की गई दो गाड़ियों को रिलीज करने और बिना सर्च वारंट घर पर छापेमारी किए जाने के आरोपों पर कानूनी कार्रवाई की मांग शामिल है। मुख्य आरोपी फरार, कई राज्यों में छापेमारी तेज इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए झारखंड के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए उसकी मां को हिरासत में लिया है। वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के बाद नीरज सिंह पहले कोलकाता में छिपा हुआ था। पुलिस ने वहां छापेमारी की, लेकिन भनक लगने पर वह वहां से फरार हो गया और हवाई मार्ग से दिल्ली होते हुए राजस्थान पहुंच गया। एसएसपी के निर्देश पर राजस्थान पुलिस के सहयोग से आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, मृतक हिमांशु सिंह के परिजन सभी फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top