भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मिलेट मिशन के तहत जागरूकता शुरू, किसानों को मिलेगी प्रति एकड़ तीन...




भास्कर न्यूज |दुमका झारखंड राज्य मिलेट मिशन के तहत सोमवार को दुमका प्रखंड की बेहराबाक पंचायत भवन में विशेष मिलेट जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान किसानों को मिलेट की खेती अपनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और अनियमित वर्षा के इस दौर में मिलेट की खेती किसानों के लिए बेहतर और टिकाऊ विकल्प है। यह कम पानी में भी अच्छी उपज देती है, जिससे उत्पादन लागत घटती है और किसानों को ज्यादा आर्थिक लाभ मिलता है। पदाधिकारियों ने किसानों से मिलेट की खेती अपनाकर आय बढ़ाने और पोषण सुरक्षा मजबूत करने की अपील की। मिशन के तहत किसानों को मिलेट की खेती के लिए प्रति एकड़ तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसका लाभ अधिकतम पांच एकड़ और न्यूनतम दस डिसमिल भूमि पर खेती करने वाले किसानों को मिलेगा। कार्यक्रम में योजना में निबंधन की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और पात्रता की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा कृषि विभाग की उद्यानिकी, भूमि संरक्षण, पौधा संरक्षण, कृषि यंत्रीकरण जैसी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी भी साझा की गई। पदाधिकारियों ने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने, वैज्ञानिक खेती अपनाने और मिलेट उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। इस दौरान किसानों ने मिलेट की खेती और योजना से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका पदाधिकारियों ने जवाब दिया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, संयुक्त कृषि निदेशक संथाल परगना के प्रतिनिधि, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला कृषि अभियंता, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आदि मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top