भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एसआईआर : बोकारो में वरीय अधिकारियों ने किया क्षेत्र भ्रमण, बीएलओ को...




सिटी रिपोर्टर| बोकारो एसआईआर-2026 अभियान के तहत जिले की मतदाता सूची को शत-प्रतिशत अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को सभी वरीय व जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने क्षेत्र भ्रमण किया। अधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित विधानसभा क्षेत्रों और प्रखंडों का दौरा कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया और मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बूथ लेवल अफसरों (बीएलओ) के कार्यों का निरीक्षण किया। भ्रमण के क्रम में जिले के शीर्ष अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों की कमान संभाली थी। बोकारो विधानसभा में डीडीसी शताब्दी मजूमदार व प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन ने निरीक्षण किया। इसके साथ ही सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण और जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून ने भी बीएस सिटी क्षेत्र का दौरा किया। चंदनकियारी विधानसभा में डीपीएलआर पूर्णिमा कुमारी ने कार्यों का जायजा लिया। बेरमो विधानसभा में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता ने पेटरवार व जरीडीह का और डीटीओ मारुति मिंज ने बेरमो व चंद्रपुरा प्रखंड का भ्रमण किया। गोमिया विधानसभा में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. शफीक आलम ने निरीक्षण किया। वहीं डुमरी विधानसभा अंश (नावाडीह/चंद्रपुरा) में जिला कृषि पदाधिकारी मो. शाहिद ने प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने बीएलओ, सुपरवाइजर और वॉलंटियर्स से घर-घर सर्वेक्षण, मतदाता सत्यापन, दस्तावेजों के संकलन और ऑनलाइन प्रविष्टियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि नए पात्र मतदाताओं के नाम समय पर जोड़े जाएं तथा मृत, स्थानांतरित या दोहरे नाम वाले मतदाताओं का नियमानुसार सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। सभी बीएलओ को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता के साथ कार्य करने तथा अभिलेखों को त्रुटिरहित रखने को कहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top