भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत:शोर मचाने पर बची...




पलामू में दंपती के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंक दिया। इस हादसे में दोनों बच्चियों की मौत हो गई। महिला ने बाद में खुद भी कुएं में छलांग लगा दी, जिसे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव में बुधवार रात हुई। मजदूरी करने वाले छोटे लाल प्रजापति और उनकी पत्नी सरिता देवी के बीच बुधवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जाता है कि पति शराब पीने का आदी था और दंपती के बीच अक्सर मारपीट होते रहती थी। ढाई और चार साल की बच्चियों की हत्या
विवाद के बाद सरिता देवी ने पहले दादी की गोद में सो रही करीब ढाई वर्षीय डॉली कुमारी को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद उसने चार वर्षीय प्रिया कुमारी को भी कुएं में डाल दिया। महिला अपनी छह वर्षीय बेटी सुषमा कुमारी को भी कुएं में फेंकने जा रही थी, लेकिन बच्ची के जोर-जोर से चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर महिला ने बच्ची को छोड़ दिया और खुद कुएं में कूद गई। आरोपी मां को किया गिरफ्तार
ग्रामीणों ने तत्काल महिला को बाहर निकाल लिया, लेकिन दोनों मासूम बच्चियों की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही नावा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया। थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी महिला सरिता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top