भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कैमूर में सड़क हादसे में गिरिडीह के चालक-खलासी की मौत:झपकी लगने से...




बिहार के कैमूर जिले में गुरुवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में गिरिडीह जिले के दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह निवासी भुवनेश्वर यादव और डुमरी थाना क्षेत्र के बड़की बेरगी निवासी शंकर यादव के रूप में हुई है। यह हादसा कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र स्थित परमालपुर के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार, सरिया लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के दौरान ट्रक पर लदा भारी सरिया आगे की ओर खिसक गया, जिससे चालक और खलासी उसके नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में कैमूर पुलिस ने आशंका जताई है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार ट्रक पहले सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए पुलिया की दीवार से जा टकराया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। ट्रक के केबिन में दोनों शव बुरी तरह फंसे हुए थे। काफी मशक्कत के बाद गैस कटर की सहायता से ट्रक के अगले हिस्से को काटकर चालक और खलासी के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक शंकर यादव ट्रक के मालिक होने के साथ स्वयं वाहन चला रहे थे, जबकि भुवनेश्वर यादव उनके साथ खलासी के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि ट्रक सासाराम की ओर से मोहनिया की दिशा में जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन कैमूर के लिए रवाना हो गए। चौधरीबांध पंचायत के मुखिया संजय यादव ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे बेहद दुखद बताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top