भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आज 8 जिलों में बारिश व आंधी-बिजली का अलर्ट:बंगाल की खाड़ी के...




बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव वाले क्षेत्र का असर झारखंड पर दिखने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आजरांची सहित खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा जिले में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 16 जुलाई को रांची, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा में मौसम बदलेगा। 17 जुलाई को गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा और रांची के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है, जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। मंगलवार को रांची में हल्की बारिश हुई, जबकि बहरागोड़ा में 22 मिमी और जमशेदपुर में 4.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसी दिन रांची का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री, जमशेदपुर का 32.4 डिग्री, मेदिनीनगर का 35.4 डिग्री और बोकारो का 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 41% कम बारिश, कुछ जिलों में उमस बढ़ेगी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 1 जून से 14 जुलाई 2026 तक राज्य में सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस अवधि में सामान्यतः 326 मिमी वर्षा होती है, लेकिन अब तक केवल 193.2 मिमी ही रिकॉर्ड की गई है। रांची में भी 22 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जहां सामान्य 336.3 मिमी के मुकाबले 263.8 मिमी वर्षा हुई है। जिन क्षेत्रों में बारिश कम होगी, वहां गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है। पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और कोडरमा में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इन जिलों में दोपहर के समय उमस अधिक महसूस होगी, हालांकि शाम तक मौसम बदलने से राहत मिलने की संभावना है। कहीं सुहावना मौसम, तो कहीं आंधी-बिजली बारिश के प्रभाव से रांची, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम और नेतरहाट क्षेत्र में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और सुहावना रहेगा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, बोकारो, दुमका और पाकुड़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटे में साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, पलामू, गिरिडीह और गुमला में अच्छी बारिश दर्ज हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, खराब मौसम में सुरक्षित स्थान पर रहने और स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top