भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

प्राइवेट का चक्कर छोड़ें, झारखंड के सरकारी इंस्टिट्यूट से करें एयर होस्टेस...


रांची: यदि आप एयर होस्टेस, फ्लाइट स्टीवर्ड और ग्राउंड हैंडलर का प्रशिक्षण लेकर करियर को उड़ान देना चाहते हैं तो यह खबर आप ही के लिए हैं. अब प्राइवेट संस्थानों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. झारखंड सरकार के तहत संचालित झारखंड फ्लाइंग इंस्टिट्यूट में आप प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं. कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया जारी  है. इस सरकारी पहल का उद्देश राज्य के विमानन क्षेत्र को सशक्त बनाना है. इससे युवाओं को रोजगार के नए और सुनहरे अवसर भी मिलेंगे. इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों का चयन 12वीं की मेरिट, व्यक्तिगत साक्षात्कार और अंग्रेजी बोलने की क्षमता के आधार पर किया जाएगा.

जानें पाठ्यक्रम और फीस की डिटेल्स
संस्थान में चार प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इनमें सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं. छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्स एविएशन एंड हॉस्पिटैलिटी (एयर होस्टेस/फ्लाइट स्टीवर्ड और ग्राउंड हैंडलर) के लिए विभाग ने 1,00,500 रुपये शुल्क तय किया है.

वहीं, एक साल के डिप्लोमा कोर्स एविएशन एंड हॉस्पिटैलिटी (एयर होस्टेस/फ्लाइट स्टीवर्ड और ग्राउंड हैंडलर) के लिए 1,55,500 रुपये शुल्क निर्धारित है. इस फीस में पंजीकरण, पढ़ाई की सामग्री, यूनिफॉर्म, परीक्षा शुल्क, ग्रूमिंग किट, तैराकी और फिटनेस प्रशिक्षण का खर्च शामिल है.

टैटू दिखने पर नहीं मिलेगा प्रवेश
झारखंड फ्लाइंग इंस्टिट्यूट के विज्ञापन के अनुसार, आवेदकों के शरीर के किसी भी दृश्य हिस्से पर टैटू नहीं होना चाहिए. विभाग के पात्रता मानदंडों में इसका स्पष्ट उल्लेख किया गया है. आवेदकों की उम्र 1 जुलाई 2026 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

शारीरिक योग्यता के तहत महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 157 सेमी और पुरुषों के लिए 170 सेमी जरूरी है. इन सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम से 12वीं (10+2) पास रखी गई है.

डिमांड ड्राफ्ट के साथ करें आवेदन
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ 1000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा. यह ड्राफ्ट ‘झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट, रांची’ के नाम से बनेगा। आवेदन पत्र संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है. उम्मीदवारों को भरे हुए फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां भेजनी होंगी.

50 प्रतिशत सीटें आरक्षित
विभाग के निर्देशों के अनुसार, इस कोर्स में कुल 60 अभ्यर्थियों का नामांकन किया जाएगा. इनमें से 30 सीटें अनारक्षित (जनरल) होंगी. शेष 30 सीटों पर आरक्षण के नियम लागू होंगे. बता दें कि आरक्षित सीटों में एसटी के लिए 16 सीटें और एससी के लिए 6 सीटें तय हैं. इसके अलावा पिछड़ा वर्ग-1 के लिए 4 सीटें, पिछड़ा वर्ग-2 के लिए 2 सीटें और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) छात्रों के लिए 2 सीटें आरक्षित रखी गई हैं.

कहा हैं ट्रेनिंग सेटर?
इच्छुक अभ्यर्थी जेएफआई की आधिकारिक वेबसाइट www.jharkhandaviation.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यह ट्रेनिंग सेंटर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रोड पर स्थित स्टेट हैंगर में संचालित है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top