Last Updated:
Ranchi News : रांची में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए PANAS Realtors LLP और दयानंद मोदी ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है. विभाग की टीमें रातू रोड स्थित मोदी हाइट्स में कंपनी के कार्यालय के अलावा पार्टनर्स और निदेशकों के परिसरों की भी तलाशी ले रही हैं.
आयकर विभाग इन परियोजनाओं से जुड़े वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की भी जांच कर रहा है.
रांची. झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल रांची में आयकर विभाग की टीम ने बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान शुरू किया. टैक्स चोरी के आरोपों की जांच के तहत विभाग की टीम ने शहर के कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की. यह छापेमारी प्रमुख बिल्डर समूह PANAS Realtors LLP और दयानंद मोदी ग्रुप से जुड़े कार्यालयों, पार्टनर्स और निदेशकों के ठिकानों पर की जा रही है. जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग को इन बिल्डर समूहों पर अपनी वास्तविक आय छिपाकर टैक्स चोरी करने की आशंका है. इसी इनपुट के आधार पर विभाग की अलग-अलग टीमें सुबह से दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच में जुटी हैं.
PANAS Realtors के कार्यालय पर भी छापा
आयकर विभाग की टीम ने रांची के रातू रोड स्थित PANAS Realtors LLP के कार्यालय पर भी छापेमारी की। इसके अलावा कंपनी के पार्टनर्स और निदेशकों के आवास एवं अन्य परिसरों में भी एक साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. कंपनी के पार्टनर्स में अरुण झुनझुनवाला, नारायण प्रसाद जालान, प्रदीप मोदी, प्रणय मोदी और आदित्य झुनझुनवाला के नाम शामिल बताए जा रहे हैं.
कई बड़ी रियल एस्टेट परियोजनाएं
PANAS Realtors LLP रांची के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में शामिल है और शहर में इसकी कई बड़ी आवासीय एवं व्यावसायिक परियोजनाएं चल रही हैं. आयकर विभाग इन परियोजनाओं से जुड़े वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की भी जांच कर रहा है. फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है. आयकर विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से बरामदगी या जांच के निष्कर्षों को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद विभाग विस्तृत जानकारी साझा करेगा.
About the Author
Utkarsh Kumar is currently working as a Chief Sub Editor with Network 18 Media & Investment Limited for the News18 Hindi website. (Bihar/Jharkhand). He is multimedia journalist with over 15 years of experience …और पढ़ें