भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

वो अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां होती है वंदेभारत-शताब्दी एक्सप्रेस में रोमांचक रेस,...


Last Updated:

Vande Bharat vs Shatabdi Express Speed : वंदेभारत और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का नाम लेते ही दोनों की हाई स्पीड, इनमें मिलने वाली सुविधाओं पर अक्सर चर्चा होती रहती है. दोनों ही ट्रेनें अपनी हाई स्पीड के लिए जानी जाती हैं. इन दोनों ट्रेनों के बीच रेस देखने की लालसा हर यात्री के दिल में होती है. हर यात्री उस दुर्लभ पल को कैमरे में कैद करना चाहता है. दिलचस्प बात यह है कि आए दिन दोनों ही ट्रेनों के बीच रेस होती है. देश का एक स्टेशन ऐसा भी है जहां पर इन दोनों ट्रेनें के बीच रेस होती है. रेस मुश्किल से 3 मिनट के लिए होती है. इस रेस को कौन जीतता है, वो रेलवे स्टेशन कौन सा है, जिसमें यह रेस होती है, आइए जानते हैं…….

वंदे भारत देश की हाई स्पीड ट्रेन में शुमार है. यह ट्रेन अपनी स्पीड-सुविधाओं के लिए जानी जाती है. इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किमी/घंटा है. औसत स्पीड 83 किमी/घंटा से 130 किमी/घंटा के बीच रहती है. यह ट्रेन केवल 52 से 55 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. शताब्दी एक्सप्रेस भी स्पीड के मामले में कम नहीं है. यह ट्रेन भी अधिकतम 150 किलोमीटर प्रति घंटा से दौड़ सकती है. दिलचस्प बात यह है कि देश में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जहां पर आए दिन इन दोनों हाई स्पीड ट्रेनों के बीच रेस देखने को मिलती है. इस स्टेशन का नाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन है.

जी हां, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ही वंदे भारत और भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस के बीच आए दिन रेस देखने को मिलती है. इसकी मुख्य वजह दोनों ट्रेनों का एक ही समय पर डिपार्चर होना है. दोनों ही ट्रेनें सुबह 6:00 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना होती हैं.

नई दिल्ली – वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22436) सुबह 6:00 बजे नई दिल्ली से रवाना होती है. मजेदार फैक्ट यह है कि इसी समय पर नई दिल्ली – रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12002) भी छूटती है. ऐसे में दोनों ट्रेनें आए दिन अगल-बगल की पटरी पर दौड़ती नजर आती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दोनों ट्रेनों के बीच असल रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन के बीच होती है. इन स्टेशनों के बीच दोनों ट्रेनों का टाइम टेबल लगभग एक जैसा है. दोनों ट्रेनों के टाइम टेबल पर गौर करेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे कि नई दिल्ली से तिलक ब्रिज के बीच भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस का टाइम वंदेभारत से कम है. नई दिल्ली से छूटने के बाद टाइम टेबल के मुताबिक, भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस 06:01 पर शिवाजी ब्रिज स्टेशन, सुबह 06:02 बजे तिलक ब्रिज पहुंचती है.

वहीं, नई दिल्ली से सुबह 06:00 बजे रवाना होने के बाद वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस 06:01 पर शिवाजी ब्रिज जबकि 06:03 बजे तिलक ब्रिज स्टेशन को पार करती है. इस तरह से भोपाल शाताब्दी एक मिनट आगे रहती है.

ऐसे में दोनों ट्रेनों के बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से तिलक ब्रिज के बीच रेस देखने को मिलती है. यह रेस सिर्फ 2-3 मिनट की होती हैं. इसके बाद दोनों ट्रेनें अलग-अलग रूट पर निकल जाती हैं. तिलक ब्रिज के बाद भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस प्रगति मैदान होते हुए हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, आगरा-झांसी, भोपाल जाती है. वहीं वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस तिलक ब्रिज के बाद मंडावली चंद्रा विहार-आनंद विहार, गाजियाबाद-कानपुर-प्रयागराज होते हुए बनारस तक जाती है.

वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन केवल 52 से 55 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है, इसलिए यह ट्रेन भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस से पीछे होने के बाद पलभर में आगे हो जाती है. दोनों ट्रेनों की बीच रेस का नजारा आए दिन यात्रियों को देखने को मिल जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top