भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Putki Dhanbad BCCL Colony Accident


धनबाद15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल की ए-टाइप कॉलोनी में बुधवार देर शाम करंट लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय शोभा सिन्हा और 40 वर्षीय शांति देवी के रूप में की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शोभा सिन्हा लगभग चार महीने बाद अपनी बेटी के घर से पुटकी लौटी थीं। घर पहुंचने के बाद वह अपने आवास की साफ-सफाई करवा रही थीं। सफाई का काम शांति देवी कर रही थीं।

इसी दौरान बाथरूम में अचानक बिजली का करंट फैल गया। पहले शांति देवी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें बचाने के प्रयास में शोभा सिन्हा भी करंट की चपेट में आ गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि बाथरूम में करंट फैलने की वजह क्या थी और कहीं बिजली व्यवस्था में कोई तकनीकी लापरवाही तो नहीं हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top