भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर ठगा था 2 करोड़:साइबर ठगों का मददगार...




सीबीआई चंडीगढ़ की टीम ने झारखंड सीबीआई के सहयोग से मंगलवार देर रात करीब दो बजे परसुडीह के कीताडीह (नायडू बिल्डिंग) में छापेमारी की। टीम ने साइबर अपराधियों के मददगार टी शरत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रांची की विशेष अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर चंडीगढ़ ले जाने की तैयारी है। सीबीआई के अनुसार, चंडीगढ़ के सेवानिवृत्त कार्यपालक अभियंता सुखमिंदर सिंह से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 2 करोड़ रुपए की ठगी हुई थी। अपराधियों ने 9 बार में यह रकम निकालकर 60 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की थी। टी शरत के खाते में ₹1.50 लाख आए थे, जिसके एवज में उसने 2% कमीशन लिया था। इससे पहले मंगलवार को सीबीआई ने गोलमुरी टुईलाडूंगरी सरस्वती नगर से राजदीप नामक युवक को पकड़कर 11 घंटे पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। साइबर ठगों ने घटना में जिस सिम का इस्तेमाल किया था, वह राजदीप सिंह उर्फ अर्जुन सिंह के नाम से जारी हुआ था, जिस आधार पर सीबीआई चंडीगढ़ की टीम के तीन अधिकारी शहर पहुंचे थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top