भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, 50KM की स्पीड से...


Last Updated:

झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. आज रांची, सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला में भारी बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 50 किलोमीटर रफ्तार से हवा चल सकती है. राज्य में 20 जुलाई तक रोजाना बारिश होने की संभावना है. हालांकि चतरा और गढ़वा में अब भी कम बारिश हुई है.

ख़बरें फटाफट

झारखंड मौसम: आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, 50KM की स्पीड से चलेगी हवाZoom

झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना(सांकेतिक फोटो)

रांचीः झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय बना हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शुक्रवार को भी राज्य के कई जिलों में अच्छी और भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. इसके साथ ही आगामी 20 जुलाई तक राज्य में तेज हवाओं के साथ रोजाना बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने आज शुक्रवार के लिए विशेष चेतावनी जारी की है. आज राज्य में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है. इस दौरान हवा की रफ्तार काफी तेज रहेगी और यह 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज शुक्रवार को झारखंड के दक्षिणी और उससे सटे मध्य हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट है. इसके साथ ही इनके निकटवर्ती मध्य क्षेत्र यानी खूंटी और गुमला जिलों में भी कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है. इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

शनिवार को इन जिलों में बरसेगा पानी

  • शनिवार को भी बारिश की गतिविधियों में तेजी बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, लातेहार और चतरा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. हालांकि, अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. इसके बाद के तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

बीते 24 घंटे की स्थिति और तापमान

  • पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है. इस दौरान राज्य में एक स्थान पर भारी वर्षा भी रिकॉर्ड की गई. सबसे अधिक 66.0 मिलीमीटर बारिश पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में दर्ज की गई. तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में पाकुड़ जिला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार जिले में 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

चतरा और गढ़वा में सूखे जैसे हालात

  • झारखंड में मानसून सक्रिय जरूर है, लेकिन बारिश का वितरण असमान है. राजधानी रांची में 1 जून से 16 जुलाई तक 278.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. रांची के लिए इस अवधि का सामान्य वर्षापात 361.3 मिलीमीटर माना जाता है, इसलिए यहाँ स्थिति सामान्य है. रांची को छोड़कर राज्य के अन्य किसी भी जिले में अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। सबसे खराब स्थिति चतरा और गढ़वा जिले की है. चतरा में अब तक मात्र 91.5 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 71% कम है. वहीं, गढ़वा में केवल 81 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 72% कम है. देवघर में भी स्थिति चिंताजनक है. यहां 145.1 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 58% कम है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top