भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आरोपी सैफ और अमन के घर एनआईए की छापेमारी:क्रेन से छत पर...




एनआईए ने रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच तेज कर दी है। गुरुवार तड़के एनआईए की टीम ने जेल में बंद मुख्य आरोपी सैफ अंसारी और अमन अंसारी के लोहरदगा स्थित आवास समेत कई अन्य संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। सुबह करीब 4 बजे शुरू हुई कार्रवाई कई घंटे तक चली। इस दौरान मोबाइल फोन, सिम कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कुछ संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए। इन्हें फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। एनआईए की टीम जब अमन अंसारी के घर पहुंची तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने और कोशिश के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद टीम ने तुरंत क्रेन मंगवाई और उसकी मदद से छत पर पहुंचकर घर के भीतर प्रवेश किया। इसके बाद तलाशी शुरू हुई। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। एनआईए पता लगा रही, किसने की फंडिंग : जांच एजेंसी पता लगा रही है कि हमले के लिए सामग्री कैसे जुटाई गई, फंडिंग किसने की। पैसों का लेनदेन बैंक ट्रांसफर, डिजिटल वॉलेट या हवाला के जरिए हुआ। यह भी जांच की जा रही है कि मामला सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित था या इसके पीछे किसी प्रतिबंधित संगठन अथवा बाहरी ताकत का हाथ था। रांची के निवारणपुर स्थित आरएसएस प्रांत कार्यालय पर 16 जून को पेट्रोल बम से हमला किया गया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top