भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मेरठ में कावड़ यात्रा की तैयारी शुरू, सुरक्षा के लिए AI और...


Last Updated:

मेरठ जोन एडीजी भानु भास्कर ने लोकल 18 से बताया की कावड़ यात्रा को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी गई है. कावड़ मार्ग पर चप्पे चप्पे पर सुरक्षा का कडा पहरा रहेगा. इसके लिए एआई सहित सभी आधुनिक टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जाएगा.जिससे कि जो भी भोले भक्त कांवरिया, गंगोत्री, हरिद्वार ऋषिकेश से जल लेकर आ रहे हैं. वह सभी संकुशल अपनी यात्रा को पूरा करते हुए शिवरात्रि के पावन पर्व पर भोले बाबा को जलाभिषेक कर सके. उन्होंने बताया कि इसके लिए सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया जा रहे हैं. जो की कावड़ यात्रा से 15 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे.

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ से सहित अन्य जनपदों में आपको सावन माह में आस्था का अनोखा सैलाब देखने को मिलेगा. जब भोले भक्त अलग-अलग अंदाज में हरिद्वार, ऋषिकेश, नीलकंठ से भगवान भोलेनाथ के लिए जल लेते हुए अपने-अपने गृह जनपद जाते हुए दिखाई देंगे. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा भी तैयारी शुरू कर कर दी गई है. जिससे की कावड़ यात्रा को संकुशल संपन्न कराया जा सके.

चप्पे चप्पे पर रहेगा सुरक्षा का पहरा

लोकल 18 की टीम से खास बातचीत करते हुए मेरठ जोन एडीजी भानु भास्कर ने बताया की कावड़ यात्रा को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी गई है. कावड़ मार्ग पर चप्पे चप्पे पर सुरक्षा का कडा पहरा रहेगा. इसके लिए एआई सहित सभी आधुनिक टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जाएगा.जिससे कि जो भी भोले भक्त कांवरिया, गंगोत्री, हरिद्वार ऋषिकेश से जल लेकर आ रहे हैं. वह सभी संकुशल अपनी यात्रा को पूरा करते हुए शिवरात्रि के पावन पर्व पर भोले बाबा को जलाभिषेक कर सके. उन्होंने बताया कि इसके लिए सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया जा रहे हैं. जो की कावड़ यात्रा से 15 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे. जिससे कि सभी भोले भक्त उन्हीं प्लान के अनुसार अपनी यात्रा को सुचारू कर सके. उन्होंने बताया की पहले की तुलना में सीसीटीवी कैमरे की संख्या में भी इस बार वृद्धि की गई है. जिससे कि पल-पल की मॉनिटरिंग अच्छे से हो सके.

इन पहलुओं पर रहेगा विशेष ध्यान

उन्होंने बताया की कावड़ यात्रा के दौरान काफी ऐसे भोले भक्त होते हैं. कि जो विशाल डाक कावड़ लाते हैं. ऐसे में डाक कावड़ के लिए बेहतर तरीके से यातायात व्यवस्था संचालित रहे. उसके लिए विशेष तौर पर फोकस किया जाएगा. जिससे की डाक कावड़ लाने वाले बोले भक्त सरल तरीके से अपनी यात्रा को पूरी कर सके. साथ ही होने कहा कि भोले भक्तों से भी अपील रहेगी. जिस तरह से पुलिस प्रशासन द्वारा नियमों को जारी किया जाता है. उसी के अनुरूप ही वह सभी परंपरागत तरीके से ही कावड़ यात्रा में सम्मिलित हो. साथ ही यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का कोई भी नुकीला हथियार न लेकर जाएं.

बताते चलें कि कावड़ यात्रा के दौरान मेरठ में नेशनल हाईवे भगवा रंग में नजर आता है. जहां लाखों की संख्या में भोले भक्त अपने-अपने गृह जनपद को जाते हुए दिखाई देते हैं. इसलिए हर साल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भोले भक्तों पर पुष्प वर्षा करते हुए भी दिखाई देते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top