भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची, देवघर… झारखंड के 17 जिलों में आज होगी मूसलाधार बारिश, IMD...


रांची: झारखंड में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार झारखंड के अधितम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, तेज हवा (30-40 किमी/घंटा) और कुछ स्थानों पर वज्रपात की आशंका है. लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. आज रांची, हजारीबाग, देवघर समेत 17 जिलों में बारिश तांडव मचा सकती है. IMD के अनुसार इन जिलों में  64.5-115.5MM तक बारिश हो सकती है.

झारखंड के 17 जिलों में बारिश की संभावना

आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर गरज-चमक देखने को मिल सकती है. वहीं, कुछ जिलों में बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी रह सकता है.

झारखंड में बारिश का अलर्ट

आंधी-तूफान और वज्रपात का भी है खतरा

आज रांची मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर और दुमका सहित कई जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी है. लोगों से मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है. आज खुले में न रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें.

जानें आज झारखंड में कहां रहेगा सबसे कम तापमान

आज सबसे कम तापमान रांची और आसपास के पठारी क्षेत्रों में लगभग 23-24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं, सबसे अधिक तापमान पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में 31-33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जहां बारिश अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.

जानें आज कहां का मौसम रहेगा सुहावना

झारखंड में बारिश और बादलों के कारण रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, नेतरहाट क्षेत्र, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में मौसम सबसे अधिक सुहावना रहने की संभावना है. यहां दिनभर बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी.

आज झारखंड में यहां का मौसम रहेगा खराब

आज बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, दुमका और गिरिडीह में गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात के कारण मौसम सबसे अधिक खराब रहने की संभावना है. इन जिलों में स्थानीय स्तर पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी है.

झारखंड में कल इन जिलों में हुई थी बारिश

झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान रांची, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका, देवघर और आसपास के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. रांची में लगभग 5 मिमी तथा बोकारो में करीब 6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

रांची मौसम विभाग की लोगों को सलाह

रांची मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, खेत, नदी-तालाब और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें. किसान बिजली कड़कने के समय खेतों में काम न करें और वाहन चालक तेज बारिश के दौरान सावधानी बरतें. अगले 24 घंटों तक झारखंड में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय बनी रहने की संभावना ज्यादा है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top