भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची में छात्रों के लिए बड़ा मौका! 5000 रुपये तक की यहां...


Last Updated:

Ranchi Free books Libraries: रांची में सांसद संजय सेठ द्वारा संचालित बुक बैंक, सेंट्रल और स्टेट लाइब्रेरी में मुफ्त में महंगी किताबें मिलती हैं. आधार कार्ड या स्टूडेंट आईडी से किताबें एक हफ्ते के लिए ले सकते हैं. यहां पढ़ने वाले छात्रों की भीड़ लगी रहती है.

झारखंड की राजधानी रांची में कुछ ऐसी जगह है. जहां पर आप महंगे -महंगे कॉम्पिटेटिव बुक्स आसानी से ले सकते हैं. वह भी बिना ₹1 लगाए. चाहे वह इंजीनियरिंग का हो या मेडिकल, ऐसे में आपको आ जाना चाहिए रांची के बुक बैंक में. जो कि सांसद संजय सेठ द्वारा चलाई जाती है. इसके अलावा सेंट्रल लाइब्रेरी और स्टेट लाइब्रेरी भी है.

इन तीनों जगह की खास बात आती है कि आप मुफ्त में ही महंगी- महंगी किताबें आसानी से ले सकते हैं. संजय सेठ के सेक्रेटरी संजय बताते हैं कि यहां आपको किसी से पूछने की भी जरूरत नहीं है. जो चाहिए अपने मनपसंद बुक उठा कर ले जाइए. दरअसल, यहां पर कई सारे बुक दान भी करते हैं. यहां पर आपको कैट के 3000 रुपए के बुक तक और मेडिकल के 5000 रुपए के बुक तक आसानी से मिल जाएंगे.

वहीं, आप आ जाइए सेंट्रल लाइब्रेरी में. यहां की केयर टेकर सुनीता बताती हैं कि यहां पर आपको जो बुक मन चाहे वह उठा लीजिए. बस आपको अपना आधार कार्ड दिखाना होगा और स्टूडेंट का आईडी कार्ड. अगर यह दो चीज है तो फिर कोई टेंशन नहीं है. यहां दोनों में से कोई एक भी है तो फिर कोई दिक्कत नहीं. हालांकि इसके बाद बुक आपको एक हफ्ते बाद लौटना होता है .

Add News18 as
Preferred Source on Google

आप यहां बैठकर पढ़ाई भी दिन भर कर सकते हैं, महंगी- महंगी पत्रिका से लेकर न्यूज़ पेपर तक सब कुछ निशुल्क है. कई सारे ऐसे बच्चे हैं. जो यहां पर पढ़कर बड़ी-बड़ी कंपटीशन निकाल लेते हैं. क्योंकि, बुक्स यहां से मिल जाते हैं तो उन्हें बुक्स के लिए अलग से पैसे लगाने की जरूरत नहीं होती और बजट में ही काम हो जाता है.

इसके अलावा आप आ सकते हैं स्टेट लाइब्रेरी में. यहां पर भी आप आराम से बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं. खासतौर पर वैसे बच्चे जिनका बजट थोड़ा सा टाइट है, वह यहां पर सुबह 6:00 बजे से ही बैठकर रात के 10:00 बजे तक पढ़ाई करते हैं. एकदम पिन ड्रॉप साइलेंस होता है. बढ़िया एनवायरमेंट व एकदम मुफ्त में बच्चों के यहां मिल जाता है.

साथ में यहां भी आप जो चाहेंगे वह मिलेगा. जैसा चाहेंगे जो कंपटीशन के लिए चाहेंगे वैसा मिलेगा. यहां भी आपको जो चाहेंगे वह मिल जाएगा, लेकिन शर्त ये ही है कि आपको कुछ दिनों में लौटाना पड़ेगा, वह भी अच्छे कंडीशन में ही. अगर आप वहां बैठकर पढ़ना चाहते हैं तब तो कोई टेंशन नहीं. एक बुक एक महीना भी पढ़ सकते है. और खास बात यह है कि यहां पर कोई शुल्क नहीं लगता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top