Rajasthani Moong Masala Mathri Recipe: राजस्थान की पारंपरिक रसोई में बनने वाली मूंग मसाला मठरी स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम है. गेहूं के आटे और पीली मूंग दाल से तैयार यह मठरी बाहर से कुरकुरी और अंदर से हल्की नरम होती है. चाय के साथ इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. गृहणी निरमा देवी बताती हैं कि सही मोयन, धीमी आंच पर तलने की तकनीक और अंत में हल्का चाट मसाला डालने से इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. यह स्नैक कई दिनों तक ताजा और कुरकुरा रहता है, इसलिए त्योहारों, बारिश के मौसम और मेहमाननवाजी के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
