Last Updated:
CJI Suryakant on CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उस याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के मार्च के दौरान छात्र प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग की गई थी. यह मामला वकील नरेंद्र मिश्रा ने सीजेआई सूर्यकांत के सामने रखा था. उन्होंने उस याचिका पर तुरंत सुनवाई की मांग की थी जिसमें विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ज्यादतियों का आरोप लगाया गया था. इस प्रदर्शन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की गई थी.
CJI Suryakant on CJP Protest: सीजेपी प्रोटेस्ट पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- ‘हमारे पास समय नहीं, वीडियो भी नहीं देखना’
CJI Suryakant on CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट में आज यानी बुधवार को जब सीजेपी प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के एक्शन का जिक्र हुआ. इस मामले की तुरंत सुनवाई की मांग की गई. इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने साफ कहा कि उनके पास अभी वक्त नहीं है. दरअसल, एक वकील ने जंतर-मंतर पर सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले का जिक्र किया था.
सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने सीजेआई सूर्यकांत की बेंच के आगे सीजेपी प्रदर्शन से जुड़े मामले की सुनवाई की मांग की. उन्होंने कहा, ‘मेरे पास सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस की बर्बरता से जुड़े वीडियो भी हैं… प्लीज देखिए कि क्या इस मामले को कल यानी गुरुवार को लिस्ट किया जा सके. वहां अब भी छात्र मौजूद हैं.’ इस पर सीजेआई सूर्यकांत न केवल याचिका सुनने से इनकार कर दिया, बल्कि कहा, ‘नहीं-नहीं, हमारे पास कल समय नहीं है. हमारे पास समय नहीं है. हम वीडियो नहीं देखना चाहते. हम समय बर्बाद नहीं करना चाहते.’
किस वकील ने की थी मांग, याचिका में क्या था
दरअसल, यह मामला वकील नरेंद्र मिश्रा ने भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के सामने रखा था. उन्होंने उस याचिका पर तुरंत सुनवाई की मांग की थी. इस याचिका में सीजेपी विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ज्यादतियों का आरोप लगाया गया था. इसमें NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के मार्च के दौरान छात्रों-प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग की गई थी. सीजेपी के प्रदर्शन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की गई थी.
CJP प्रोटेस्ट पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- ‘हमारे पास समय नहीं, वीडियो भी नहीं देखना’
सीजेआई ने कहा, समय बर्बाद मत करो
अर्जेंट सुनवाई की रिक्वेस्ट को मानने से मना करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, ‘हमारा और अपना समय बर्बाद मत करो.’ इसके बाद वकील ने दलील दी कि स्टूडेंट्स ज़रूरी मुद्दे उठा रहे थे, जिसमें NEET एग्जाम का सही तरीके से होना और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में सुधार शामिल हैं. हालांकि, बेंच ने मामले पर अर्जेंट सुनवाई करने से मना कर दिया.
सीजेपी प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट में और क्या हुआ?
जब वकील ने कथित तौर पर प्रोटेस्टर्स के खिलाफ पुलिस एक्शन दिखाने वाले वीडियो का ज़िक्र किया, तो चीफ जस्टिस ने कहा, ‘हमें वीडियो में कोई दिलचस्पी नहीं है. हमारे पास देखने का टाइम नहीं है.’ सुप्रीम कोर्ट का यह इनकार दिल्ली हाईकोर्ट के भी प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस एक्शन से जुड़ी इसी तरह की एक पिटीशन पर अर्जेंट सुनवाई करने से मना करने के एक दिन बाद आया है.
सीजेपी प्रोटेस्ट में क्या हुआ था?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोनल जारी है. सीजेपी के नेतृत्व में छात्रों ने सोमवार को NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर संसद मार्च किया और प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की. जब प्रदर्शनकारी संसद और प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करने लगे तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इस दौरान कई छात्रों और पुलिस में झड़प हुई. प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज हुई. सीजेपी प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर छात्रों के साथ सख्ती और बल प्रयोग के आरोप भी लगे, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें