भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जलजमाव से मिलेगी स्थायी राहत, मच्छरों का प्रकोप कम होगा




भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में लंबे समय से लंबित सड़क और नाली निर्माण योजना का बुधवार को शिलान्यास किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। शिलान्यास के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी ने कहा कि वार्ड संख्या 17 के लोग लंबे समय से जलजमाव, संकीर्ण सड़क और जर्जर नाली की समस्या से परेशान थे। बरसात के दिनों में नालियों का पानी सड़क पर बहने लगता था। जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता था। उन्होंने कहा कि नई सड़क और पक्की नाली बनने के साथ मार्ग का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। जिससे आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों का संतुलित एवं योजनाबद्ध विकास उनकी प्राथमिकता है। प्रत्येक वार्ड की समस्याओं का सर्वे कर आवश्यकतानुसार विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने में सहयोग करने की भी अपील की।
शिलान्यास समारोह में नगर परिषद के कनीय अभियंता संदीप कुमार, वार्ड संख्या 10 के पार्षद दीपक कुमार उर्फ मुन्ना मोबाइल, वार्ड संख्या 7 के पार्षद विनोद प्रसाद, वार्ड संख्या 19 के पार्षद उदय कुमार कुशवाहा, वार्ड संख्या 21 के पार्षद सुनील कुमार, वार्ड संख्या 16 के पार्षद पारस नाथ कश्यप, वार्ड संख्या 15 की पार्षद रीता देवी तथा वार्ड संख्या 8 के पार्षद प्रतिनिधि राजेश विश्वकर्मा, उमेश कश्यप, मुकेश गौड़, आशीष कश्यप, राहुल समेत अन्य थे। वार्डों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा : ईओ कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सभी वार्डों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। नगर परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि परिषद का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान ही नगर परिषद की पहली जिम्मेदारी है और इसी दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top