भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला में एक ही दिन सर्पदंश की पांच घटनाएं हुई



गुमला|जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को सर्पदंश की पांच अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। सभी घायलों को परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार पहली घटना कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र की है। यहां कुरूमगढ़ निवासी राजेश उरांव 31 खेत में धान की रोपाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। दूसरी घटना घाघरा थाना क्षेत्र के खंबिया गांव की है। यहां पूनम कुमारी 32 शौच के लिए जाने के दौरान सांप पर पैर पड़ जाने से सर्पदंश की शिकार हो गईं। परिजन ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। तीसरी घटना रायडीह थाना क्षेत्र के कांसीर गांव में हुई। यहां निशती देवी 27 घर के पास बाड़ी की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। चौथी घटना सिलम पिबो पंचायत में हुई। यहां फूलकुमारी देवी 30 खेत में धान रोपने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गईं। वहीं पांचवीं घटना भरदा गांव की है, जहां मदन गोप 32 खेती-बाड़ी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top