भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धालभूमगढ़ एनएच-18 पर बाइक की टक्कर से पैदल यात्री गंभीर रूप से...




भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-18 पर बाइक की टक्कर से पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना नरसिंहगढ़ भाट्टीशाल के पास घटी। सड़क पार कर रहे एक 55 वर्षीय व्यक्ति को एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पैदल चल रहे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं बाइक पर सवार दो युवक भी गिरकर चोटिल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सेवा ही धर्म ग्रुप के सदस्य तुरंत हरकत में आए और बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ पहुंचाया। घायेलो का पहचान नरसिंहगढ़ निवासी नारायण कर 55 वर्ष। वहीं, बाइक सवार धालभूमगढ़ निवासी स्वामी शर्मा एवं देवज्योति पांडा को भी हल्का चोंटें आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने नारायण कर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उनके परिजन उन्हें आगे के इलाज के लिए झाड़ग्राम ले गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top