भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 26 से



सिटी रिपोर्टर । बोकारो 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहे श्रावणी मेला को लेकर रांची डिवीजन ने बोकारो स्टील सिटी होकर नए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू करने जा रही है। इस ट्रेन का समय निर्धारित कर दिया गया है। यह ट्रेन सप्ताह में 2 दिन अप और 2 दिन डाउन चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शुरू किया जा रहा है। इस ट्रेन का परिचालन प्रत्येक रविवार और बुधवार को रांची से और सोमवार तथा गुरुवार को भागलपुर से किया जा रहा है। रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल के परिचालन की अवधि 26 जुलाई से 9 सितंबर तक होगी। रांची-भागलपुर रांची से प्रस्थान 17:40 बजे शाम होगी। बोकारो पहुंचने का समय रात 20:05 बजे आगमन तथा 20:10 बजे प्रस्थान होगी। भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल के परिचालन की अवधि 27 जुलाई से 10 सितंबर तक होगी। इसके चलने का दिन प्रत्येक सोमवार और गुरुवार भागलपुर से प्रस्थान: सुबह 09:10 बजे रांची आगमन: 22:20 बजे तक होगी। भागलपुर से आने के क्रम में बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर शाम 19:40 बजे आगमन तथा 19:45 बजे प्रस्थान होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top