भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू टाइगर रिजर्व में है धरती का स्वर्ग, जहां झरने जंगल और...


Last Updated:

Palamu Tiger Reserve: बरसात का मौसम आते ही प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है. पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का हरा-भरा और मनमोहक नजारा इस मौसम में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. मानसून शुरू होते ही सुरक्षा कारणों से बेतला नेशनल पार्क का मुख्य जंगल सफारी क्षेत्र पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग यह मान लेते हैं कि अब पलामू टाइगर रिजर्व घूमने का कोई विकल्प नहीं बचा. लेकिन ऐसा नहीं है.

बहुत कम लोग जानते हैं कि मानसून के दौरान पलामू टाइगर रिजर्व का एक खास रूट पूरी तरह जीवंत हो उठता है. इस मार्ग पर हर मोड़ पर हरियाली, झरने, पहाड़ और घने जंगलों का ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिलता है, जिसे देखकर ऐसा लगता है मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया हो.

दरअसल, बेतला से महुआडांड़ की ओर जाने वाला जंगल मार्ग बारिश के मौसम में प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है. लगातार होने वाली बारिश के बीच सड़क के दोनों ओर फैले घने साल के जंगल मन मोह लेते हैं. पहाड़ियों से उतरते छोटे-छोटे झरने और पक्षियों की मधुर चहचहाहट इस सफर को और भी यादगार बना देती है.

इसी मार्ग पर स्थित मिर्चैया फॉल बारिश के दिनों में अपने पूरे सौंदर्य के साथ बहता नजर आता है. यहां का दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है. वहीं सुग्गा बांध झील का शांत और खूबसूरत वातावरण लोगों को लंबे समय तक रुकने के लिए मजबूर कर देता है. यात्रा के दौरान कई बार जंगली जानवरों और विभिन्न प्रजाति के पक्षियों की झलक भी देखने को मिल जाती है. इससे सफर का रोमांच कई गुना बढ़ जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप इतिहास और जंगल के रोमांच का एक साथ अनुभव करना चाहते हैं, तो बेतला से पलामू किला जाने वाला मार्ग भी बेहतरीन विकल्प है. यह रास्ता भी जंगल सफारी जैसा अनुभव कराता है. इस मार्ग पर प्रवेश के लिए 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है. इसके बाद पर्यटक पलामू किला, कमलदह झील और आसपास के प्राकृतिक स्थलों का आनंद ले सकते हैं.

घने जंगलों के बीच बना यह रास्ता मानसून के मौसम में और भी अधिक आकर्षक हो जाता है. पलामू टाइगर रिजर्व प्रबंधन भी इस क्षेत्र को भविष्य में बेहतर जंगल सफारी सर्किट के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है.

हर साल मानसून में भले ही पारंपरिक जंगल सफारी बंद हो जाती है, लेकिन पलामू टाइगर रिजर्व का यह प्राकृतिक मार्ग रोमांच, इतिहास और हरियाली का अनोखा संगम पेश करता है. यह सफर हर प्रकृति प्रेमी के लिए यादगार साबित हो सकता है. अगर आप बारिश के मौसम में भी जंगल का असली एहसास लेना चाहते हैं, तो यह रूट किसी छिपे हुए खजाने से कम नहीं है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top