भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आसनसोल मंडल में मेगा ब्लॉक, 4 मेमू ट्रेनें रद्द:ट्रैक अनुरक्षण के कारण...




आसनसोल मंडल में ट्रैक अनुरक्षण कार्यों के लिए रविवार, 26 जुलाई 2026 को मेगा कॉरिडोर ब्लॉक लगाया जाएगा। इसके चलते कई मेमू ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित होंगी। 26 जुलाई 2026 को चार मेमू ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इनमें 63505 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू, 63508 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू, 63298 झाझा–देवघर मेमू और 63546 जसीडीह–अंडाल मेमू शामिल हैं। इसी दिन तीन अन्य मेमू ट्रेनों का आंशिक विनियमन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 63509 बर्द्धमान – झाझा मेमू आसनसोल में अपनी यात्रा समाप्त करेगी, जिससे आसनसोल और झाझा के बीच यह सेवा रद्द रहेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 63510 झाझा–बर्द्धमान मेमू आसनसोल से अपनी यात्रा शुरू करेगी, जिसके परिणामस्वरूप झाझा और आसनसोल के बीच यह सेवा उपलब्ध नहीं होगी। ट्रेन संख्या 63209 देवघर–पटना मेमू झाझा से चलेगी, जिससे देवघर और झाझा के बीच का संचालन रद्द रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top