भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Maheshpur SDPO Residence Cobra Rescue


पाकुड़ जिले के महेशपुर मुख्यालय में एक बड़ा हादसा टल गया। महेशपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) विजय कुमार के सरकारी आवास में 5.5 फीट लंबा ‘स्पेक्टेकल्ड कोबरा’ (भारतीय नाग) घुस गया था।

.

एसडीपीओ के पालतू कुत्ते की सतर्कता से सांप को देखा गया, जिसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने समय पर पहुंचकर नाग का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। यह घटना शुक्रवार देर रात की है। लगभग 5.5 फीट लंबा यह विशालकाय कोबरा मुख्य दरवाजे से घर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था।

घर में घुसने की कोशिश के दौरान सांप को सबसे पहले एसडीपीओ विजय कुमार के पालतू कुत्ते ने देखा। कुत्ते ने तुरंत लगातार भौंककर परिवार के सभी सदस्यों को खतरे से आगाह किया। कुत्ते की इस वफादारी और सतर्कता के कारण समय रहते घर के सभी लोग अलर्ट हो गए।

सांप काफी बड़ा और जहरीला था।

सांप काफी बड़ा और जहरीला था।

खतरे को भांपते हुए तुरंत वन्यजीव रक्षक अशरफुल शेख को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यूअर बिना देर किए मौके पर पहुंचे और अपनी सूझबूझ व बहादुरी से अत्यधिक जहरीले ‘स्पेक्टेकल्ड कोबरा’ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।

सांप को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद उसे प्राकृतिक जंगल में छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद सभी लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सांप काफी बड़ा और जहरीला था, यदि वह घर के अंदर प्रवेश करता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

रेस्क्यूअर टीम के सदस्य अशरफुल शेख ने बताया कि यह सांप रात को विशेष रूप से सक्रिय होता है और शिकार की तलाश में अक्सर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top