![]()
गिरिडीह | झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के 25वें स्थापना वर्ष (रजत जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में प्रांतीय समिति के निर्देशानुसार सृजन से सम्मान तक सूचना एवं जनसंपर्क समाज सम्मान कार्यक्रम के तहत मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह प्रेरणा शाखा द्वारा शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में संगठन एवं समाज के प्रति उत्कृष्ट और अविस्मरणीय योगदान देने वाले कई वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों को अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मोदी, पूर्व प्रांतीय महामंत्री बांके बिहारी शर्मा, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच मंडल-5 की उपाध्यक्ष रिया अग्रवाल (संतोषी), पूर्व शाखा अध्यक्षा वंदना मोदी, पूर्व शाखा अध्यक्षा कविता राजगढ़िया तथा पूर्व शाखा अध्यक्ष (आईपीपी) सोनू चौधरी शामिल थे। शाखा अध्यक्षा स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि रजत जयंती वर्ष केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि संगठन की सेवा यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्षा स्वीटी अग्रवाल, आईपीपी सोनू चौधरी,सदस्या लिशा अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
Source link