Last Updated:
CJP प्रोटेस्ट पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- ‘हमारे पास समय नहीं, वीडियो भी नहीं देखना’
रांची: झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है. धनबाद समेत कई जिलों में एक साथ छापेमारी की जा रही है. यह कार्रवाई अवैध कोयला खनन और करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जा रही है. जानकारी के मुताबिक ED की टीमें 25 से ज्यादा ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. इनमें से धनबाद के 6 ठिकानों पर भी लगातार जांच जारी है. कई कारोबारियों और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर दस्तावेज और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं.
जिन लोगों के यहां ED की कार्रवाई चल रही है, उनमें अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, हरेंद्र चौहान, अनूप चौहान, इम्तियाज अली, रोहित यादव, राजेश यादव, गुड्डू यादव और लाल बाबू सिंह से जुड़े कुछ सहयोगियों के नाम प्रमुख रूप से सामने आए हैं. इसके अलावा कुछ अन्य लोगों के यहां भी छापेमारी की जा रही है.
ED को शक है कि अवैध कोयला खनन से करोड़ों रुपये की कमाई की गई और इस पैसे को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए इधर-उधर किया गया. इसी मामले की जांच के तहत यह बड़ी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल सभी ठिकानों पर ED की जांच जारी है. एजेंसी दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य अहम सबूत जुटा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…