भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दो दिन भारी बारिश की चेतावनी:आज 4 जिले में ऑरेंज व 10...




राजनगर में ठनका गिरने से एक महिला की मौत
बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन का असर झारखंड में भी है। इसके प्रभाव से मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट के बीच प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिन तक भारी बारिश की संभावना है। कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश के साथ तेज हवा, वज्रपात और गर्जन की भी आशंका जताई गई है। इसी बीच राजनगर थाना क्षेत्र के जुमाल गांव में ठनका गिरने से सोमवार को गाउरा मुर्मू (45) की मौत हो गई। वह खेत में धान रोपाई कर रही थी, तभी ठनका गिर गया। रांची समेत दक्षिणी, मध्य और पूर्वी झारखंड में बारिश का असर अधिक रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सिस्टम राज्य में अब तक हुई बारिश की कमी को कुछ हद तक पूरा कर सकता है, जिससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इसके साथ निचले इलाकों में जलजमाव, नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी और वज्रपात जैसी स्थितियां भी पैदा हो सकती हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। इधर, सोमवार को रांची में भी डीप डिप्रेशन का असर दिखा। सुबह से शाम तक रुक-रुक कर झमाझम बारिश होती रही। राजधानी में 8.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, दिनभर में सबसे अधिक 20.5 मिमी बारिश कोडरमा में दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान चाईबासा के झिंकपानी में राज्य में सबसे अधिक 61.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। जानिए… अगले दो दिन कहां कैसा रहेगा मौसम
28 जुलाई
ऑरेंज अलर्ट… सिमडेगा, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर।
यलो अलर्ट…कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, रांची, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा और गुमला।
29 जुलाई
यलो अलर्ट: गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top