भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार:जेवरात और नकदी बरामद, आरोपियों को...




कोडरमा पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने चोरी किए गए जेवरात और नकदी भी बरामद की है। एसडीपीओ प्रमोद केशरी ने बताया कि कुछ दिन पहले कोडरमा थानांतर्गत ग्राम वृंदा स्थित गुरु प्रसाद साव के घर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाई थी। पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर कोडरमा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर कोडरमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया था, जिसमें तकनीकी शाखा के कर्मी भी शामिल थे। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर झुमरीतिलैया के असनाबाद से तौफिक अंसारी और मो. आतिफ अंसारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई शत-प्रतिशत संपत्ति और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। तौफिक अंसारी के घर से एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने की कान की बाली, तीन सोने के नाक के नकचन, पांच हजार रुपए नकद और चोरी में इस्तेमाल किए गए विभिन्न औजार बरामद हुए। वहीं, आतिफ अंसारी के घर से एक जोड़ी चांदी की पायल, दो चांदी के सिक्के, पांच हजार रुपये नकद और अन्य आर्टिफिशियल गहने बरामद किए गए। एसडीपीओ प्रमोद केशरी ने दोहराया कि कोडरमा पुलिस आमजन की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top