भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, छापेमारी तेज करने का निर्देश




भास्कर न्यूज | गिरिडीह जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर सोमवार को उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी अंकित कुमार, अपर समाहर्ता वैभव कुमार सिंह, प्रशिक्षु आईएएस यश कुमार, सभी एसडीओ, एसडीपीओ, सीओ और जिला खनन पदाधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने खनन, पुलिस और वन विभाग को समन्वय बनाकर नियमित संयुक्त छापेमारी करने, चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच और रात्रि गश्ती मजबूत करने के निर्देश दिए। बिना वैध चालान या ओवरलोडिंग वाले वाहनों को तत्काल जब्त कर कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया। उपायुक्त ने सभी एसडीओ, एसडीपीओ व सीओ को अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने और कार्रवाई की रिपोर्ट जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top