भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, विजय कदम नाम से...


होमताजा खबरदेश

गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, विजया कदम नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दुनिया भर की कर रहा था सैर

Last Updated:

गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, विजया कदम नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दुनिया भर की कर रहा था सैरZoom

चेन्नई की विशेष सीबीआई कोर्ट ने गैंगस्टर छोटा राजन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाने के मामले में दोषी ठहराते हुए 7 साल की सजा सुनाई है. साथ ही उस पर 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ कि छोटा राजन ने अपनी असली पहचान छिपाकर विजया कदम नाम से फर्जी ट्रांसफर सर्टिफिकेट, राशन कार्ड और पहचान पत्र के जरिए पासपोर्ट हासिल किया था. सीबीआई ने 2002 में केस दर्ज कर 2004 में चार्जशीट दाखिल की थी. अदालत ने उसे धोखाधड़ी और जालसाजी का दोषी पाया. फिलहाल छोटा राजन तिहाड़ जेल में बंद है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top