भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एसटीएफ की कार्रवाई:जैश की संदिग्ध आतंकी अर्पिता साहिबगंज से गिरफ्तार




पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश का पर्दाफाश करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की प्रेमिका अर्पिता सरकार (22) को साहिबगंज से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक अर्पिता इस खतरनाक आतंकी मॉड्यूल की सक्रिय और रणनीतिक सदस्य है। एसटीएफ ने उसे बड़हरवा के बेबतपुर ग्वालखोर गांव से स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया। एसटीएफ ने उसे कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया और अपने साथ वर्धमान ले गई। अब हमीम और अर्पिता को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसियों द्वारा हासिल की गई वॉट्सएप और डिजिटल चैट्स से पता चला है कि अर्पिता को मॉड्यूल में कई संवेदनशील और खतरनाक जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। अर्पिता के जरिए प्रभावशाली राजनीतिक नेताओं से संपर्क साधकर उनकी सुरक्षा व्यवस्था, गतिविधियों और व्यक्तिगत जानकारियों का ब्योरा जुटाया जा रहा था। अर्पिता का मुख्य काम प्रभावशाली लोगों को हनी ट्रैप में फंसाना और उनके अपहरण के ऑपरेशन्स में सहयोग करना था। यहीं नहीं, इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करके नए युवाओं को बरगला कर नेटवर्क में शामिल करने का काम भी उसे दिया गया था। अब इस संबंध में जांच एजेंसी उससे पूछताछ करेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top