भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रौनियार वैश्य समाज की सबसे बड़ी ताकत संगठन की एकता है :...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो रविवार को नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में रौनियार वैश्य समाज, बोकारो जिला की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण प्रसाद गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद साहू तथा प्रदेश महासचिव बैजनाथ प्रसाद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य संरक्षक बी.पी. गुप्ता, सतीश साह, किशोरी मोहन, जेपी लाल, ललित मोहन, यमुना प्रसाद और पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण प्रसाद गुप्ता ने कहा कि समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और संगठन है। जिलाध्यक्ष श्याम बाबू गुप्ता ने कहा कि समाज ने नई टीम पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर उपाध्यक्ष रविन्द्र साह, महासचिव राजू मोहन, सचिव प्रेम कुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, उप सचिव नगीना प्रसाद, संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top