Last Updated:
Ranchi Swarn Rekha Temple: रांची में स्वर्ण रेखा मंदिर है जिसका नाम झारखंड की सबसे लंबी नदी स्वर्ण रेखा के नाम पर है. यह मंदिर छोटा सा है पर इससे जुड़ी मान्यताएं काफी बड़ी हैं. कहते हैं कि यहां अपने जीवनसाथी के साथ पूजा करने से हर इच्छा पूरी होती है.
रांची. रांची में एक मंदिर है, जहां पर नदी की पूजा होती है. जिसका नाम है स्वर्ण रेखा मंदिर. यहां इस नदी की पूजा-अर्चना की जाती है. क्योंकि, इस नदी के बदौलत यहां के आसपास के चार से पांच गांवों को पानी की किल्लत नहीं होती. यह झारखंड की सबसे लंबी नदी भी है और काफी पूज्यनीय है. ऐसे में यहां मंदिर में नदी की पूजा होती है. कहा जाता है, जो अपने जीवनसाथी के साथ यहां पर आते हैं और पूजा करते हैं, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है.
यहां पर अपने जीवनसाथी के साथ पूजा-अर्चना करने आए सुशील बताते हैं, ‘मैं अपनी पत्नी के साथ आया हूं और हमेशा आता हूं. यहां पर आप जब देखेंगे, तो कोई न कोई कपल आता ही है. कहा जाता है कि अगर आप अपने पार्टनर के साथ आते हैं, तो प्रभु जल्दी प्रसन्न होते हैं. यहां पर नदी के साथ भोलेनाथ की पूजा होती है.’
नदी के पानी को लेकर भोलेनाथ पर चढ़ाया जाता है
सुशील बताते हैं, ‘बगल में कुआं है, जहां से नदी निकलती है. वहां से आपको एक लोटा जल लाना पड़ता है और वही आपको यहां पर भोलेनाथ पर चढ़ाना है. इस तरीके से यहां पर इस नदी की पूजा-अर्चना भोलेनाथ पर जलाभिषेक के तौर पर होती है. यहां का पानी अत्यंत पवित्र है और कहा जाता है कि इस पानी से जब आप जलाभिषेक करते हैं, तो जो भी इच्छा है, वह निश्चित तौर पर पूरी होती है.
मेरी ऐसी कई सारी इच्छाएं हैं, जो यहां पर आने के बाद पूरी हुई हैं. नौकरी से लेकर शादी, बच्चे, इतनी सारी हुई हैं कि मैं आपको बता भी नहीं सकता.’ यहां के पुजारी देवेंद्र बताते हैं, ‘चूंकि यह शहर से थोड़ी दूर है, इसलिए बहुत लोग तो नहीं आते. लेकिन जो भी लोग आते हैं, वह अपने पार्टनर के साथ ही आते हैं. यह कम से कम 400 साल पुराना मंदिर है.’
छोटा सा मंदिर
पुजारी देवेंद्र बताते हैं, ‘यह एक रूम का छोटा मंदिर है. इसमें कोई सौंदर्यीकरण नहीं है. मान्यता है कि इसमें किसी तरह की कोई भी हथौड़ी नहीं चलानी है. इससे प्रभु नाराज होंगे. इसका आकार इतना छोटा है कि एक साथ तीन लोग ही पूजा कर सकते हैं. यहां पर पूजा-अर्चना करने के लिए 40-50 किलोमीटर दूर से लोग आते हैं. कई बार तो दूसरे राज्य से जब घूमने आते हैं, तो यहां पर जरूर आते हैं.’
About the Author
Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…
और पढ़ें