भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो के किसान ने मचान विधि से की बरबटी की खेती, 50...


होमफोटोकृषि

छोटी जमीन से बड़ी आमदनी, 20 हजार लगाकर 60 क्विंटल बरबटी उगा रहे संतोष महतो

Last Updated:

Yardlong bean farming: छोटे क्षेत्र में बेहतर आमदनी कमाना हर किसान का सपना होता है. ऐसे में अगर खेती स्मार्ट और वैज्ञानिक तरीके से की जाए, तो कम जमीन से भी अच्छी कमाई की जा सकती है. इसका बेहतरीन उदाहरण बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के सरैयाटांड़ गांव के किसान संतोष कुमार महतो हैं.

जो 50 डिसमिल जमीन में मचान विधि से बरबटी की खेती कर शानदार आमदनी अर्जित कर रहे हैं. उनकी यह सफलता आसपास के किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है. किसान संतोष ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वह पेशेवर किसान हैं.

वह अपने बाप -दादा से प्रेरित होकर बरबटी की खेती शुरू किए हैं. उन्होंने मई महीने में बरबटी की बुवाई की थी और यह फसल करीब 45 से 60 दिनों में तैयार हो जाती है. जहां एक बार फसल तैयार होने के बाद किसान लगभग 2 महीने तक लगातार तोड़ाई कर सकते हैं, जिससे नियमित आमदनी होती है.

किसान संतोष ने आगे बताया कि 50 डिसमिल जमीन में बरबटी की खेती करने में लगभग 20 हजार रुपये की लागत आती है. यदि फसल की सही देखभाल की जाए तो इसी क्षेत्र से 60 से 70 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जहां बाजार में बरबटी की औसतन कीमत 25 से 30 रुपये प्रति किलो रहती है. इस हिसाब से किसान 50 डिसमिल क्षेत्र से करीब 1.50 लाख रुपये तक की बिक्री कर सकते हैं. इस खेती की लागत निकालने के बाद भी लगभग 1.30 लाख रुपये तक का शुद्ध मुनाफा कमाया जा सकता है.

अंत मेंं किसान संतोष महतो ने बताया कि बरबटी की खेती में कट (कीट) की समस्या सबसे अधिक देखने को मिलती है और अगर समय पर दवा का छिड़काव और उचित प्रबंधन नहीं किया तो फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है और बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top