बारिश का मौसम पारंपरिक फसलों के साथ औषधीय खेती के लिए भी बेहतरीन है एक ऐसी फसल की खेती के बारे में बताते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर और मानसिक रोगों की दवा बनाने में काम आती है. इसकी खेती कर किसान 18-24 महीनों में लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं. इसके लिए बारिश का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है. जून-जुलाई में इसकी बुवाई या पौध रोपण करना सबसे सही रहता है. इस समय मिट्टी में नमी रहती है, जिससे पौधों की बढ़त अच्छी होती है.
