भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो के किसान मनोज महतो का बैंगन मॉडल, 35 हजार लगाकर 2...


होमफोटोकृषि

यूट्यूब से सीखी खेती,1 एकड़ में 150 क्विंटल बैंगन उगाया, गांव के लिए मिसाल बने

Last Updated:

Brinjal Farming: सिर्फ 35 हजार रुपये लगाए और कुछ ही महीनों में 2 लाख रुपये से अधिक का शुद्ध मुनाफा कमाया. यह कोई बिजनेस नहीं, बल्कि बोकारो के किसान मनोज महतो की बैंगन की खेती का मॉडल है. पेटरवार प्रखंड के ओरदाना गांव के रहने वाले मनोज पिछले 10 वर्षों से सब्जियों की खेती कर रहे हैं और आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं.

खास बातचीत में किसान मनोज महतो ने बताया कि उन्हें खेती की प्रेरणा यूट्यूब पर कृषि से जुड़े वीडियो और गांव के सफल किसानों से मिली. इसके बाद उन्होंने अलग-अलग सब्जियों की खेती शुरू की और खेती को आय का प्रमुख स्रोत बना लिया.

आगे मनोज ने बताया कि उन्होंने मई महीने में एक एकड़ जमीन पर बैंगन की खेती की थी. बैंगन की फसल करीब 50 से 60 दिनों में तैयार हो जाती है. इसके बाद लगभग तीन महीने तक लगातार तुड़ाई की जा सकती है. वहीं पूरे सीजन में एक एकड़ से 120 से 150 क्विंटल तक बैंगन का उत्पादन हो जाता है.

एक एकड़ में बैंगन की खेती करने में करीब 35 हजार रुपये की लागत आती है और वह अपने बैंगन की बिक्री पेटरवार हाट में करते हैं, जहां इसका औसत भाव 25 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम मिलता है. ऐसे में औसतन 100 क्विंटल उत्पादन भी हो जाए, तो करीब 2 लाख 50 हजार रुपये तक की आय पायी जा सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस तरह लागत निकालने के बाद भी किसान को लगभग 2 लाख 15 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा मिल सकता है. आखिर में मनोज बताते हैं कि बैंगन की खेती में वायरस सबसे बड़ी समस्या होती है, जिससे पूरी फसल प्रभावित हो सकती है.

इससे बचने के लिए समय-समय पर कीटनाशकों का छिड़काव बेहद जरूरी है. साथ ही खेत का नियमित निरीक्षण करना और संक्रमित पौधों को तुरंत हटा देना चाहिए. इससे किसान अच्छी उपज और मुनाफा कमा सकते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top