भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची की ये लग्जरी सोसाइटी बनी अमीरों की पहली पसंद, लग्जरी लाइफस्टाइल...


Last Updated:

Ranchi Luxury Societies: रांची में कम रेंट पर आधुनिक सुविधाओं वाली सोसाइटी चाहिए तो खेलगांव, पाल्म हिल्स, अपराजिता स्पोर्ट्स सोसायटी, कैलाश सेल सिटी, मोराइस स्काईडेल जैसे विकल्प हैं. यहां सुरक्षा के साथ ही सारी सुविधाएं मौजूद हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

झारखंड की राजधानी रांची में अगर आपको रईसों की सोसाइटी में सारी फैसिलिटी के साथ जैसे स्विमिंग पूल, स्पा, जिम, टेनिस कोर्ट जैसे आधुनिक सुविधा वाला लोकेलिटी चाहिए, वह भी कम रेंट में तो फिर आपको आ जाना चाहिए रांची के कुछ चुनिंदा कॉलोनी में. आप खेलगांव की तरफ भी आ सकते हैं. यहां की खूबसूरत बड़े-बड़े महानगरों को टक्कर देती है.

वहीं, बरियातू के भी कुछ सोसाइटी में आपको यह सारी फैसिलिटी मिलेगी, लेकिन यहां का रेंट कम से कम 20 से 40 हजार के बीच में है. इनमें से खासतौर पर आप पाल्म हिल्स जो की कटहल मोड़ के साइड है. इसके अलावा अपराजिता स्पोर्ट्स सोसायटी, कैलाश सेल सिटी, मोराइस स्काईडेल आ सकते है. इन सभी कॉलोनियों में सारी चीज आपको एकदम समान मिलेगी.

सबसे पहली चीज तो यहां पर टेनिस कोर्ट से लेकर रनिंग ट्रेक, वाकिंग ट्रेक जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद है. यानी आपको सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक और रनिंग के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है. बल्कि, सोसाइटी के अंदर एकदम सुरक्षित तौर पर आप एक्सरसाइज कर सकते हैं, टेनिस खेल सकते हैं, स्विमिंग पूल है जहां स्विमिंग कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां पर बैंकट हॉल है, जहां पर आप शादी विवाह जैसी जरूरी फंक्शंस को आराम से आयोजित कर सकते हैं. इसके लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है. इसके अलावा यहां पर फिल्म देखने के लिए एक बड़ा हॉल भी है. बैडमिंटन कोर्ट से लेकर हर वह लग्जरी चीज देखने को मिलेगी. जिसके लिए आप बाहर जाते हैं, यहां पर जिम भी है.

इसके अलावा जरूरी बैंक के यहां पर एटीएम भी मौजूद हैं और यहां से मार्केट भी करीबन 200 मीटर की दूरी पर है. अगर आपको सब्जी खरीदना है तो सोसाइटी के बाहर निकलते ही आपको वह सारी चीज मिल जाएगी. आप चाहे तो घर पर आर्डर करके मंगवा सकते हैं. सिक्योरिटी की बहुत ही टाइट बंदोबस्त होती है, बिना आपके परमिशन के आपके फ्लैट में कोई नहीं आ जा सकता है.

इसके अलावा खासतौर पर यहां पर एक मंदिर भी है. जहां आपको पूजा अर्चना के लिए भी कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है. यहां पर हर व्यक्ति के प्राइवेसी का बहुत ही ख्याल और सम्मान किया जाता है. यही कारण है कि लोग अपने बच्चों के सेफ्टी और अच्छे एनवायरनमेंट के लिए इस सोसाइटी का रुख करते हुए नजर आ रहे हैं. भले उनको मोटा पैसा रेंट के रूप में खर्च करना पड़े तो भी करने के लिए तैयार रहते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top