![]()
गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की टोली नाथपुर में मंगलवार को बिजली का करंट लगने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुई। मृतक घर में अकेला था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में मरुवा रोपने गए थे। इसी दौरान वह बिजली के होल्डर का तार ठीक कर रहा था, तभी उसे अचानक करंट का झटका लगा और वह अचेत होकर गिर गया। जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने उसे बेहोश पाया। तत्काल एंबुलेंस से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एसआई अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक एक किसान था और अपने पीछे पत्नी, चार बेटियों और एक बेटे सहित कुल छह आश्रितों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है।
Source link