भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में कल यहां होगी ओपन करियर काउंसिलिंग, IAS ऋत्विक मेहता देंगे...


Last Updated:

Palamu Career Counselling By IAS Ritwik Mehta: पलामू में 5 अगस्त को सुबह 11 बजे मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय में करियर काउंसलिंग आयोजित होगी. असिस्टेंट कलेक्टर ऋत्विक मेहता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे और उनकी शंकाओं का समाधान भी देंगे.

ख़बरें फटाफट

पलामू. शिक्षा के साथ सही मार्गदर्शन का होना बेहद जरूरी है. इसी उद्देश्य से पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित भारत माता चौक के पास मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय, पलामू में समय-समय पर करियर काउंसिलिंग का आयोजन होता रहता है. युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की सही दिशा और बेहतर करियर का मार्ग दिखाने के उद्देश्य से मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय एक बार फिर करियर काउंसिलिंग का आयोजन करने जा रहा है. जिले के असिस्टेंट कलेक्टर एवं प्रशिक्षु आईएएस ऋत्विक मेहता खुद अभ्यर्थियों से संवाद करेंगे और उन्हें सफलता के लिए जरूरी रणनीति बताएंगे.

5 अगस्त को होगा आयोजन
जिला पुस्तकालय में समय-समय पर आईएएस और पीसीएस अधिकारी छात्रों को सफलता के मंत्र देते हैं. इसी कड़ी में 5 अगस्त को सुबह 11 बजे पुस्तकालय के सेमिनार हॉल में करियर काउंसिलिंग का आयोजन होगा. इस काउंसिलिंग सत्र में यूपीएससी, जेपीएससी, जेएसएससी सहित दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा की रणनीति, अध्ययन की सही पद्धति, समय प्रबंधन, बदलते परीक्षा पैटर्न और करियर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा.

ओपन करियर काउंसलिंग
लोकल18 से बातचीत में प्रशिक्षु आईएएस ऋत्विक मेहता ने बताया कि यह पूरी तरह से ओपन करियर काउंसिलिंग होगी. इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक भी भाग ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि करियर से जुड़ी किसी भी प्रकार की दुविधा, तैयारी की रणनीति या भविष्य की योजना पर प्रतिभागियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया जाएगा. कार्यक्रम को व्याख्यान की बजाय संवादात्मक स्वरूप में रखा गया है, ताकि छात्र-छात्राएं खुलकर अपने सवाल पूछ सकें और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकें.

उन्होंने आगे कहा कि पलामू जैसे क्षेत्रों में करियर काउंसिलिंग की खास जरूरत है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली छात्र सही मार्गदर्शन के अभाव में अपनी तैयारी खुद के अनुभव के आधार पर करते हैं. ऐसे में कई बार उन्हें परीक्षा की सही रणनीति, संसाधनों के चयन और करियर की दिशा तय करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

सही दिशा में तैयारी से मिलती है सफलता
ऋत्विक मेहता ने आगे बताया कि आज प्रतियोगी परीक्षाओं का स्वरूप तेजी से बदल रहा है. प्रश्नों का पैटर्न, चयन प्रक्रिया और तैयारी की रणनीति लगातार विकसित हो रही है. ऐसे समय में अगर अभ्यर्थी सही दिशा में और नए परीक्षा पैटर्न को समझते हुए तैयारी करें, तो सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है. उन्होंने अधिक से अधिक छात्रों और अभिभावकों से इस नि:शुल्क करियर काउंसिलिंग में शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top