भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लापता 6ठीं क्लास की छात्रा ने सुनाई आपबीती, ग्रामीणों ने आरोपी युवक...


चतरा: झारखंड के चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र का एक टोला मंगलवार को उस समय तनाव का केंद्र बन गया. जब एक नाबालिग छात्रा का अपहरण और यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद ग्रामीण नाराज हो गए. इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराई, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव बना हुआ है. इसके बाद सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती गांव में की गई है.  पुलिस नाबालिग से जुड़े मामले और भीड़ हिंसा द्वारा पीट पीटकर आरोपी युवक की हत्या मामले में अलग-अलग जांच कर रही है.

लापता छात्रा के घर लौटने के बाद बढ़ा विवाद

यह घटना बड़गांव स्थित एक टोले की है. ग्रामीणों के अनुसार, रविवार रात नाबालिग छात्रा अचानक लापता हो गई थी. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और आरोपी बताए जा रहे युवक के घरवालों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. आरोप है कि बीते मंगलवार तड़के करीब 2 बजे छात्रा घर लौटी और उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे 2 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया. उसने यह भी कहा कि किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई है.

भीड़ ने युवक की जमकर की पिटाई

वहीं, लापता छात्रा की बात सुनने के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण आरोपी मो. एमरोज के घर पहुंच गए. आरोप है कि युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. इस दौरान उसके पिता सुल्तान मियां के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाई. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

आमने-सामने हैं दोनों परिवारों के घर

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि छात्रा छठी कक्षा में पढ़ती है और आरोपी बताए जा रहे युवक का घर उसके घर के ठीक सामने है. छात्रा के लापता होने के दौरान परिजन लगातार उसकी तलाश करते रहे. उसके लौटने और आरोप लगाने के बाद गांव का माहौल बिगड़ गया और देखते ही देखते भीड़ हिंसक हो गई.

गांव में पुलिस ने संभाला मोर्चा

इस घटना के बाद पूरे मगहिया टोला में तनाव का माहौल है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. पुलिस लगातार हालात पर नजर रखे हुए है. वहीं, मृतक के परिजनों ने भीड़ में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस दोनों मामलों की कर रही जांच

इस पूरे मामले में टंडवा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि नाबालिग ने पूछताछ के दौरान यौन उत्पीड़न की शिकायत की है. उसके बयान के आधार पर पॉक्सो अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. छात्रा का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि युवक की मौत भीड़ द्वारा की गई मारपीट के कारण हुई है. इसलिए इस मामले की भी अलग से जांच की जा रही है. पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top