भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अब प्रखंड स्तर पर बनेगा 10 बेड का टेली-आईसीयू:पतराहातू के अस्पताल के...




सिल्ली, अनगड़ा और आसपास के गंभीर मरीजों को तत्काल मिलेगा इलाज झारखंड सरकार राज्य में क्रिटिकल केयर नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है। जिला अस्पतालों में टेली-आईसीयू के तहत 10 बेड आईसीयू की सफलता के बाद अब इसकी पहुंच प्रखंड स्तर तक बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने सिल्ली प्रखंड स्थित पतराहातू में 10 बेड वाले अस्पताल भवन के निर्माण के लिए 62.76 लाख रुपए जारी कर दिए गए हैं। यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 की राज्य योजना के तहत स्वीकृत की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस परियोजना की कुल प्रशासनिक स्वीकृति 4.54 करोड़ रुपए की है। इसमें 3.91 करोड़ रुपए पहले ही आवंटित किए जा चुके थे। अब निर्माण कार्य को गति देने के लिए 62.76 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि जारी की गई है। भवन निर्माण की जिम्मेदारी झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम को सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य अब गंभीर मरीजों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय या रांची रेफर करने की मजबूरी कम करना है। इसी रणनीति के तहत प्रखंड स्तर पर भी आधुनिक स्वास्थ्य ढांचा विकसित किया जा रहा है। पतराहातू में बनने वाला 10 बेड का अस्पताल इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अस्पताल के बनने से सिल्ली, अनगड़ा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के गंभीर मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। इससे जिला अस्पतालों और रिम्स पर मरीजों का दबाव कम होगा। गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह भी मिल सकेगी। राज्य में वर्तमान में रांची सदर अस्पताल, गुमला सदर अस्पताल, लातेहार सदर अस्पताल, चतरा सदर अस्पताल और खूंटी सदर अस्पताल में 10 बेड टेली-आईसीयू की सुविधा संचालित है। इन सभी केंद्रों की निगरानी राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रांची (रिम्स) से विशेषज्ञ डॉक्टर कर रहे हैं। पिछले छह महीनों में इस नेटवर्क के माध्यम से 4 हजार से अधिक गंभीर मरीजों का उपचार किया जा चुका है। ये सभी मरीज गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन विशेषज्ञों की निगरानी और समय पर उपचार मिलने से 80 प्रतिशत से ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि टेली-आईसीयू मॉडल से दूरदराज के क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध कराना संभव हुआ है। अगले चरण में शेष जिलों में शुरू होगा 10 बेड आईसीयू स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पहले चरण में 5 जिलों में 10 बेड आईसीयू शुरू की गई थी, जिससे अबतक सकारात्मक परिणाम मिले हैं। दूसरे चरण में शेष जिलों के सदर अस्पताल में 10 बेड आईसीयू तैयार कराकर मेडिकल कॉलेज से जोड़ा जाएगा। इसके बाद प्रखंडों के सीएचसी के साथ इसकी शुरुआत की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top