भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर एयरपोर्ट पर चार्टर विमान भी पहुंच रहे:देवघर से दिल्ली की रात...




सावन में बाबा बैद्यनाथधाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ का असर देवघर की हवाई कनेक्टिविटी पर भी दिख रहा है। बढ़ती मांग को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों और एयरपोर्ट प्रशासन ने उड़ानों की संख्या और फेरे में वृद्धि की है। दिल्ली की रात की उड़ान फिर शुरू हो गई है, जबकि बेंगलुरु की सेवा सप्ताह में तीन दिन के बजाय अब रोज संचालित हो रही है। देवघर-गुवाहाटी के बीच नई हवाई सेवा शुरू होने से पूर्वोत्तर के श्रद्धालुओं को भी सीधी कनेक्टिविटी मिली है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 जुलाई से 6 अगस्त के बीच देवघर एयरपोर्ट से कुल 6,642 यात्रियों ने सफर किया, जो 22 से 29 जुलाई के 5,077 यात्रियों की तुलना में 1,565 यानी 30.82% अधिक है। इस दौरान 3,099 यात्री देवघर पहुंचे, 3,546 ने यहां से उड़ान भरी। चार्टर विमान भी उड़ रहे देवघर एयरपोर्ट पर नियमित उड़ानों के अलावा चार्टर विमान भी पहुंच रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, औसतन सप्ताह में दो से तीन चार्टर विमान देवघर आते हैं। इनमें अधिकांश उड़ानें अहमदाबाद, वाराणसी और गुवाहाटी जैसे शहरों से संचालित होती हैं। नए टर्मिनल भवन का प्रस्ताव देवघर एयरपोर्ट के विस्तार का प्रस्ताव भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार, योजना अभी प्रारंभिक चरण में है। प्रस्तावित परियोजना में लगभग 8,000 वर्गमीटर का नया टर्मिनल भवन, अतिरिक्त पार्किंग बे और कार पार्किंग क्षमता बढ़ाने का प्रावधान शामिल है। हालांकि परियोजना की लागत अभी तय नहीं हुई है। खराब मौसम के कारण एक विमान कैंसिल खराब मौसम के कारण शुक्रवार को भी देवघर एयरपोर्ट पर कई उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। शाम 6 बजे कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान शुक्रवार को कैंसिल रही। वहीं, दोपहर 2:50 बजे दिल्ली के लिए निर्धारित इंडिगो की उड़ान एक घंटे की देरी से रवाना हुई। शाम 3 बजे दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान भी लगभग एक घंटे विलंब से गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top