भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में आज से भारी बारिश का दौर:13 जिलों में फ्लैश फ्लड...




झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। आज से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। सुबह से ही अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में आज जोरदार वर्षा का अलर्ट जारी किया है। जबकि उत्तर-पूर्वी जिलों में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है। 9 अगस्त को भी यही स्थिति बनी रहने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। विभाग ने लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। आज पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, हजारीबाग, रांची, कोडरमा, चतरा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, बोकारो और रामगढ़ जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका जताई गई है। झारखंड के मौसम की तस्वीरें देखें… राज्यभर में झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट दर्ज इधर, शुक्रवार को राज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश हुई है। राजधानी रांची में 11 मिमी वर्षा के साथ अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 22.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में 31.1 डिग्री तापमान के साथ 4.9 मिमी बारिश हुई, जबकि डाल्टनगंज में 26.1 मिमी, चाईबासा में 18.4 मिमी और देवघर में सबसे अधिक 36 मिमी वर्षा दर्ज की गई। लोहरदगा में 25.5 मिमी और गढ़वा में 11.5 मिमी बारिश हुई। वहीं बोकारो और पाकुड़ में अपेक्षाकृत कम वर्षा देखने को मिली। लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। वातावरण में नमी 90 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है। जिससे मौसम सुहावना हो गया है। 11 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 10 और 11 अगस्त को भी राज्य में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश जारी रहेगी। हालांकि इस दौरान भारी वर्षा की तीव्रता में कुछ कमी आएगी। बादल छाए रहेंगे। मौसम में नमी बनी रहेगी। लगातार हो रही बारिश से किसानों को राहत मिली है, खासकर खरीफ फसलों के लिए यह लाभदायक साबित हो रही है। वहीं कई शहरी और निचले इलाकों में जलभराव और आवागमन में परेशानी भी सामने आ रही है। विभाग ने लोगों से अगले कुछ दिनों तक सतर्कता बनाए रखने की अपील की है। राज्य में अब भी औसतन 22% कम बारिश जारी आंकड़ों के अनुसार झारखंड में इस बार मानसून सामान्य से कमजोर बना हुआ है। अब तक औसतन 22 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। गढ़वा में 56%, पलामू में 53%, देवघर में 48%, कोडरमा में 43% और गिरिडीह में 42% तक की कमी दर्ज की गई है। बोकारो में 342.7 मिमी के मुकाबले सामान्य 517.5 मिमी की तुलना में 34% कम बारिश हुई, जबकि रांची में 555.5 मिमी वर्षा सामान्य 600.9 मिमी से 8% कम रही। धनबाद, जामताड़ा, हजारीबाग और दुमका में भी 15 से 35 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। हालांकि पूर्वी सिंहभूम में 751.1 मिमी बारिश सामान्य से 9% अधिक और पश्चिमी सिंहभूम में 661.6 मिमी वर्षा 15% अधिक रही है। सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां और रामगढ़ में भी स्थिति सामान्य के आसपास है। मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त के बीच बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top