भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आज से भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत 12 जिलों में फ्लैश...


Last Updated:

झारखंड में आज से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. रांची समेत 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा बना हुआ है. इस दौरान तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. 11 अगस्त तक बारिश जारी रहेगी.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

झारखंड मौसम: आज से भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतराZoom

झारखंड वेदर अपडेट(सांकेतिक फोटो)

रांचीः झारखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. आज शनिवार से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है. सुबह से ही अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश जारी है. मौसम विभाग ने आज राज्य के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम केंद्र के अनुसार आज उत्तर-पूर्वी जिलों में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघगर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. मौसम विभाग ने 9 अगस्त को भी यही स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है. इससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और वज्रपात के समय खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है.

12 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

  • आज राज्य के कई जिलों में अचानक बाढ़ यानी फ्लैश फ्लड की आशंका जताई गई है. इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, हजारीबाग, रांची, कोडरमा, चतरा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, बोकारो और रामगढ़ शामिल हैं. इन इलाकों में रहने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने को कहा गया है.

बारिश से गिरा तापमान, सुहावना हुआ मौसम

  • शुक्रवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश हुई. इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. हवा में नमी 90 प्रतिशत से अधिक होने के कारण मौसम सुहावना हो गया है. राजधानी रांची में शुक्रवार को 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. यहां अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
  • इसके अलावा जमशेदपुर में 4.9 मिलीमीटर और डाल्टनगंज में 26.1 मिलीमीटर बारिश हुई. देवघर में सबसे अधिक 36 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. चाईबासा में 18.4 मिलीमीटर और लोहरदगा में 25.5 मिलीमीटर बारिश हुई. गढ़वा में 11.5 मिलीमीटर पानी बरसा, जबकि बोकारो और पाकुड़ में अपेक्षाकृत कम बारिश देखी गई.

11 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर

  • मौसम विभाग के मुताबिक 10 और 11 अगस्त को भी राज्य में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश जारी रहेगी. हालांकि इस दौरान भारी बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और नमी बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इस बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है. यह पानी खरीफ फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है. हालांकि कई निचले और शहरी इलाकों में जलभराव से आवागमन में परेशानी हो रही है.

राज्य में अब भी सामान्य से 22% कम वर्षा

  • झारखंड में इस बार मानसून की कुल बारिश सामान्य से कमजोर रही है. आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब भी औसतन 22 प्रतिशत कम बारिश हुई है. सबसे ज्यादा कमी गढ़वा में 56 प्रतिशत और पलामू में 53 प्रतिशत दर्ज की गई है. इसके अलावा देवघर में 48 प्रतिशत, कोडरमा में 43 प्रतिशत और गिरिडीह में 42 प्रतिशत कम बारिश हुई है. रांची में सामान्य से 8 प्रतिशत कम पानी बरसा है. वहीं दूसरी ओर, पूर्वी सिंहभूम में सामान्य से 9 प्रतिशत और पश्चिमी सिंहभूम में 15 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top