भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Teach For India Fellowship Recruitment 2026: बीएड के बिना एजुकेशन सेक्टर में...


नई दिल्ली (Teach For India Fellowship Recruitment 2026). अगर आप हाल ही में ग्रेजुएट हुए हैं या यंग प्रोफेशनल हैं और एजुकेशन सेक्टर में बेहतरीन करियर ब्रेक की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. ‘टीच फॉर इंडिया’ ने फेलोशिप 2026 के लिए आवेदन मंगवाए हैं. यह 2 साल का फुल-टाइम पेइंग प्रोग्राम है. इसमें युवाओं को देश के नामी फुल-टाइम लीडर्स और एजुकेटर्स के साथ काम करने और बच्चों का भविष्य संवारने का सीधा मौका मिलता है.

टीच फॉर इंडिया फेलोशिप के लिए बीएड डिग्री की जरूरत नहीं होती. ‘टीच फॉर इंडिया’ की सीनियर डायरेक्टर (पीपल) तान्या अरोड़ा के अनुसार, ऑर्गनाइजेशन ऐसे युवाओं को तलाश रहा है जो केवल किताबी ज्ञान न देकर बच्चों में क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और लीडरशिप जैसी 21वीं सदी की स्किल्स डेवलप कर सकें. इस फेलोशिप को पूरा करने के बाद कॉर्पोरेट, सोशल सेक्टर और पॉलिसी मेकिंग से जुड़ी बड़ी-बड़ी कंपनियों में करियर के शानदार रास्ते खुल जाते हैं.

टीच फॉर इंडिया फेलोशिप क्या है?

यह 2 साल का ऐसा लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम है, जिसमें युवाओं को देश के कम आय वाले (Low-income) स्कूलों में फुल-टाइम टीचर के तौर पर पोस्टिंग मिलती है. यहां सिर्फ सिलेबस नहीं पढ़ाना होता, बल्कि बच्चों के ओवरऑल डेवलपमेंट के लिए 8 ‘सी’ (क्रिटिकल थिंकिंग, क्यूरियॉसिटी, करेज, कम्युनिकेशन आदि) पर काम करना होता है. यह अनुभव युवाओं को भविष्य की बड़ी कॉर्पोरेट और सोशल लीडरशिप नौकरियों के लिए तैयार करता है.

टीच फॉर इंडिया फेलोशिप के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?

टीच फॉर इंडिया फेलोशिप 2026 के लिए आवेदन करते समय नीचे लिखी योग्यता पूरी करना अनिवार्य है:

  • शैक्षणिक योग्यता: देश या विदेश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री (Graduation) होना अनिवार्य है.
  • फ्रेशर और एक्सपीरियंस्ड: कॉलेज के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स, फ्रेश ग्रेजुएट्स के साथ-साथ वर्किंग प्रोफेशनल्स भी इसके लिए पात्र हैं.
  • अन्य योग्यता: अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़, सीखने की ललक और समाज में बदलाव लाने का जज्बा होना चाहिए.

सैलरी और स्टाइपेंड कितना मिलेगा?

टीच फॉर इंडिया अपने Fellows को काम के दौरान हर महीने एक तय स्टाइपेंड प्रदान करता है:

  • मंथली स्टाइपेंड: लगभग 20,000 से 25,000 रुपये प्रति माह (शहर के हिसाब से).
  • हाउस रेंट अलाउंस (HRA): अगर आपको अपने होमटाउन से बाहर किसी दूसरे शहर में री-लोकेट किया जाता है तो अतिरिक्त HRA भत्ता भी दिया जाता है.
  • अन्य लाभ: स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance), लीव अलाउंस और नेशनल लेवल का एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट.

टीच फॉर इंडिया फेलोशिप के लिए चयन कैसे होगा?

टीच फॉर इंडिया की चयन प्रक्रिया 3 मुख्य चरणों में पूरी होती है:

  • ऑनलाइन एप्लिकेशन: इसमें अपनी पर्सनल डिटेल्स और कुछ सवालों के जवाब (Essay Questions) लिखकर सबमिट करने होते हैं.
  • ऑनलाइन टेस्ट/इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का ब्लेंडेड असेसमेंट (एप्टीट्यूड और सिचुएशनल टेस्ट) होता है.
  • असेसमेंट सेंटर (अंतिम चरण): इसमें 1-ऑन-1 इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन और एक छोटा टीचिंग डेमो देना होता है.

फेलोशिप के बाद करियर के मौके

टीच फॉर इंडिया के 1,580 से अधिक एक्स स्टूडेंट्स (Alumni) पर की गई स्टडी के अनुसार, 79% पूर्व छात्रों को बड़ी कंपनियों और संगठनों में लीडरशिप रोल मिले हैं. फेलोशिप खत्म होने के बाद McKinsey, BCG, Teach For All, नीति आयोग और कई बड़ी EdTech और NGO कंपनियों में प्लेसमेंट के दरवाजे खुल जाते हैं. इच्छुक उम्मीदवार टीच फॉर इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट teachforindia.org पर जाकर तुरंत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

पुराना ढर्रा छोड़ना होगा, अब रटना काफी नहीं

दशकों से हमारे स्कूलों का पूरा फोकस सिर्फ सिलेबस खत्म कराने और बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक दिलवाने पर रहा है. लेकिन अब वह जमाना बीत चुका है. कंटेंट और किताबें बेशक जरूरी हैं, लेकिन सिर्फ किताबी ज्ञान से काम नहीं चलने वाला. आज बच्चा भविष्य के लिए तैयार है या नहीं, यह इस बात से तय होता है कि उसने खुद सोचना, सवाल उठाना और किताबों से बाहर जाकर जवाब खोजना सीखा है या नहीं.

क्या है 8 Cs का जादुई फॉर्मूला?

बच्चों के ओवरऑल डेवलपमेंट के लिए क्लासरूम में 8 Cs पर काम करना जरूरी है. ये हैं- क्रिटिकल थिंकिंग, क्यूरियोसिटी (जिज्ञासा), करेज (साहस), कम्युनिकेशन, कोलैबोरेशन, कंपैशन (करुणा) और कॉन्शियसनेस (चेतना). इसी मॉडल पर काम करके 15 साल की अनीषा ने पीरियड्स पर जागरुकता फैलाई, आर्या ने 400 बच्चों के लिए ‘स्पीक टू लीड’ अभियान चलाया, तमन्ना और शिवानी ने दृष्टिबाधित लोगों के लिए ब्रेल-लेबल्ड मेडिसिन बैग बना डाला.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top