भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक से मिले राष्ट्रीय मजदूर संघ के नेता, गिनाई...



भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को महामंत्री कृष्णा राय के नेतृत्व में बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) कुंदन कुमार से मुलाकात कर नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में यूनियन पदाधिकारियों ने बरसात के दौरान जलजमाव और सीवरेज की समस्या, बसंती मोड़ से तीन नंबर गेट तक सड़क की मरम्मत, आवासीय क्वार्टरों के समुचित अनुरक्षण आदि मुद्दों पर मुख्य महाप्रबंधक का ध्यान आकृष्ट कराया।बैठक में यूनियन के अध्यक्ष पीआर साहू, उपाध्यक्ष कृष्ण हेंब्रम, मंत्री मनोज कुमार सिंह, निमाई दास, विनय आनंद, प्यारेलाल चौहान, नागेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, मंत्री डॉ. अवधेश राय, जिला उपाध्यक्ष उमेश चंद्र दुबे आदि थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top